प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

किंग की रिलीज डेट हुई कन्फर्म

किंग की 24 दिसंबर रिलीज कन्फर्म, शाहरुख खान बोले- अभी तो किंग अकेला काफी है

शाहरुख खान ने #AskSRK सेशन में ‘किंग’ की 24 दिसंबर 2026 की रिलीज कन्फर्म की। उन्होंने बताया कि मेकर्स फिलहाल फिल्म के एसेट पर काम कर रहे हैं।

किंग की 24 दिसंबर रिलीज कन्फर्म शाहरुख खान बोले- अभी तो किंग अकेला काफी है

Shah Rukh Khan Confirms King Release on December 24 |

मुंबई (महाराष्ट्र)। शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित एक्शन-एडवेंचर फिल्म ‘किंग’ को लेकर फैंस का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। हाल ही में एक्स पर हुए #AskSRK सेशन में शाहरुख खान ने कन्फर्म किया कि फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उन्होंने फैंस से थोड़ा इंतजार करने की अपील भी की। शाहरुख खान ने लिखा, “अब पिक्चर ही देखो ना! तड़पा नहीं रहा, एक अच्छी वाली बना रहा हूं, के दिल को तसल्ली मिले, सब आएगा 24th Dec से पहले।”

फिल्म के एसेट पर काम कर रहे मेकर्स

शाहरुख ने बताया कि फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद समेत पूरी टीम ‘किंग’ के एसेट पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि टीम इस काम में समय ले रही है, ताकि दर्शकों के सामने फिल्म का सबसे अच्छा काम पेश किया जा सके। शाहरुख ने लिखा, “Sid toh bechara laga hua hai. Late bhai hain... taking time to put our best foot forward so u all enjoy it and feel proud and happy with #King”

ट्रेलर के लिए भी करना होगा इंतजार

एक फैन ने शाहरुख से कम से कम फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने की अपील की। इस पर उन्होंने कहा कि फिलहाल वह फैंस से बातचीत करेंगे और ट्रेलर बाद में आएगा। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म की रिलीज में अभी करीब 100 दिन बाकी हैं। उन्होंने लिखा, “अभी सिर्फ बात करूंगा, ट्रेलर बाद में... फिल्म is 100 days away na... 24th Dec bro”

‘किंग’ में नजर आएगी बड़ी स्टारकास्ट

‘किंग’ में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, जयदीप अहलावत, अभय वर्मा और अरशद वारसी भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। इसका निर्माण रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स द्वारा किया गया है। ‘किंग’ 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें:   अक्टूबर में RBI बढ़ा सकता है ब्याज दरें, बढ़ोतरी का चक्र हल्का रहने की संभावना: रिपोर्ट

Related to this topic: