प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

'बंटवारा 1947': सितारों के दमदार लुक

‘बंटवारा 1947’ से सामने आए सितारों के नए लुक, सनी देओल से लेकर प्रीति जिंटा तक दिखे दमदार अंदाज में

देश के विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म Batwara 1947 को लेकर दर्शकों में उत्साह बढ़ता जा रहा है।

‘बंटवारा 1947’ से सामने आए सितारों के नए लुक सनी देओल से लेकर प्रीति जिंटा तक दिखे दमदार अंदाज में

Bantwara 1947 |

किरदारों की पहली झलक ने बढ़ाई उत्सुकता

फिल्म के पोस्टरों में उन पात्रों को दिखाया गया है, जो विभाजन के कठिन दौर में संघर्ष, उम्मीद और साहस का प्रतीक बनकर सामने आते हैं। हर किरदार की कहानी उस समय के दर्द और जज्बे को दर्शाती है। अभिनेता Sunny Deol फिल्म में सिकंदर मिर्जा की भूमिका निभा रहे हैं। उनके पोस्टर में भावनात्मक और गंभीर रूप देखने को मिला है, जो किरदार की गहराई को दर्शाता है।

प्रीति जिंटा बनीं हमीदा बेगम

Preity Zinta फिल्म में हमीदा बेगम के किरदार में नजर आएंगी। उनका लुक मजबूती और संवेदनशीलता का मिश्रण दिखाता है। दिग्गज अभिनेत्री Shabana Azmi को दुर्गावती देवी (माई) के रूप में पेश किया गया है। उनका किरदार कहानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता नजर आएगा।

करण देओल और अली फजल भी शामिल

Karan Deol फिल्म में जावेद मिर्जा की भूमिका में दिखाई देंगे। वहीं Ali Fazal हबीब अनवर और Abhimanyu Singh याकूब खान के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन Rajkumar Santoshi कर रहे हैं, जबकि निर्माण Aamir Khan के बैनर तले किया जा रहा है।

ए.आर. रहमान का संगीत

फिल्म का संगीत A. R. Rahman ने तैयार किया है, जबकि गीत Javed Akhtar ने लिखे हैं। ‘बंटवारा 1947’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में विभाजन के दौर की पीड़ा, संघर्ष और इंसानी रिश्तों की कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा।

किस रचना पर आधारित है फिल्म?

फिल्म Batwara 1947 प्रसिद्ध साहित्यकार Asghar Wajahat के चर्चित नाटक Jis Lahore Nai Vekhya O Jamya E Nai पर आधारित है। यह नाटक भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौर की मानवीय संवेदनाओं, रिश्तों और सांप्रदायिक सौहार्द की कहानी को दर्शाता है। फिल्म का मूल नाम "लाहौर 1947" था, जिसे बाद में बदलकर "बंटवारा 1947" कर दिया गया

यह भी पढ़े: अक्षय कुमार ने किए वैष्णो देवी के दर्शन

Related to this topic: