प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

जानिए कितनी है सतीश शाह की नेटवर्थ

Satish Shah net worth: सतीश शाह के परिवार में कौंन हैं? जानें कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं एक्टर

Satish Shah net worth: 'साराभाई vs साराभाई' फेम सतीश शाह का 25 अक्टूबर को निधन हो गया है। दरअसल, वो काफी समय से किडनी से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे थे। आइए जानते हैं बॉलीवुड के दिग्गज नेता सतीश शाह अ

satish shah net worth सतीश शाह के परिवार में कौंन हैं  जानें कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं एक्टर

Satish Shah net worth: सतीश शाह के परिवार में कौंन हैं , जानें कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं एक्टर | Google Online

Satish Shah net worth: बॉलीवुड, टीवी और कॉमेडी जगत के जाने-माने दिग्गज एक्टर सतीश शाह का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनकी मौत की खबर से पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। वह अपने शानदार अभिनय कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते थे। उनकी एक्टिंग के लोग आज भी दीवाने हैं। 'मैं हूं ना'  से लेकर 'साराभाई वर्सेस साराभाई' तक कई ऐसी फिल्में हैं जिसमें उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज किया है। चलिए आज हम आपको उनकी नेटवर्थ के बारे में जानकारी देते हैं।

सतीश शाह की नेटवर्थ     
बता दें कि सतीश शाह की वास्तविक कुल संपत्ति जानना काफी मुश्किल है। हालांकि उन्होंने अपनी नेट वर्थ को हमेशा निजी रखा, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह अनुमान लगाया जा रहा है कि निधन से पहले वह 40 से 45 करोड़ के मालिक थे। वहीं, ये भी बताया जाता है कि उन्हें एक फिल्म के लिए लगभग से 2 से 5 करोड़ तक की फीस मिलती थी।

सतीश शाह के परिवार में कौन-कौन है?
अभिनेता सतीश शाह के परिवार में उनकी पत्नी है, जिसका नाम मधु शाह है। उन्होंने मधु शाह से लव मैरिज की थी। बता दें कि कपल की कोई संतान नहीं थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका एक भाई और बहन है। भाई का नाम नटवर और बहन का नाम माधुरी है।