प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

डेविल वियर्स प्राडा 2: ठीक-ठाक रिस्पॉन्स

‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ पर मिला-जुला रिस्पॉन्स, यूजर्स बोले—ठीक-ठाक लेकिन खास नहीं

हॉलीवुड फिल्म ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है।

‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ पर मिला-जुला रिस्पॉन्स यूजर्स बोले—ठीक-ठाक लेकिन खास नहीं

trending movies |

क्या कह रहे हैं दर्शक?

कई यूजर्स का कहना है कि फिल्म ठीक-ठाक है। एक यूजर ने लिखा कि फिल्म आइकॉनिक तो नहीं है, लेकिन ट्रेलर से बेहतर लगी। उन्होंने एक्टिंग की तारीफ की, लेकिन कुछ हिस्सों में ओवरएक्टिंग भी बताई।

कुछ को आई बेहद पसंद

वहीं कई दर्शकों को फिल्म काफी अच्छी लगी। उनका कहना है कि कहानी इमोशनल है और किरदारों का विकास शानदार तरीके से दिखाया गया है। कई लोगों ने कहा कि फिल्म हंसाती भी है और कुछ जगह भावुक भी कर देती है।

स्टारकास्ट की जमकर तारीफ

फिल्म में मेरिल स्ट्रीप, ऐनी हैथवे, एमिली ब्लंट और स्टेनली टूसी की एक्टिंग को काफी सराहा गया है। दर्शकों का मानना है कि इन कलाकारों ने फिल्म को मजबूत बनाया है।

नए कलाकार भी जुड़े

इस बार फिल्म में कुछ नए चेहरे भी नजर आए हैं, जिनमें केनेथ ब्रानघ, सिमोन एशले, लूसी लियू और लेडी गागा जैसे नाम शामिल हैं।

कुल मिलाकर कैसा है अनुभव?

कुल मिलाकर फिल्म को लेकर दर्शकों की राय मिली-जुली है। कुछ लोगों को यह बेहद पसंद आई, तो कुछ ने इसे औसत बताया। हालांकि, स्टारकास्ट की वजह से फिल्म को देखना कई लोगों के लिए दिलचस्प बन रहा है।

यह भी पढ़े: ऋषि कपूर पुण्यतिथि पर भावुक हुईं नीतू

https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/neetu-gets-emotional-on-rishi-kapoor-death-anniversary/181160

Related to this topic: