प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

इमरान हाशमी को हुआ स्वाइन फ्लू

H1N1 से संक्रमित इमरान हाशमी, फैंस को दी तबीयत की जानकारी

अभिनेता इमरान हाशमी H1N1 यानी स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाए गए हैं। तबीयत खराब होने के कारण उन्होंने बेंगलुरु का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है, जो अब 12 सितंबर को होगा।

h1n1 से संक्रमित इमरान हाशमी फैंस को दी तबीयत की जानकारी

इमरान हाशमी को हुआ स्वाइन फ्लू (File Photo) |

मुंबई: इमरान हाशमी स्वाइन फ्लू (H1N1) से संक्रमित पाए गए हैं। पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ महसूस करने के बाद अभिनेता फिलहाल स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। यह खबर ऐसे समय आई है जब इमरान अपनी हालिया फिल्म 'आवारापन 2' की सफलता को लेकर चर्चाओं में हैं। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक अपडेट शेयर करते हुए फैंस को बताया कि उनकी तबीयत बहुत खराब है। उन्हें बेंगलुरु में होने वाला अपना कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा।

इमराम ने इंस्टा स्टोरी शेयर करते हुए कहा...

इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपडेट शेयर करते हुए, हाशमी ने फैंस से माफी मांगी और उन्हें आश्वासन दिया कि कार्यक्रम नई तारीख पर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने लिखा, "हाय बेंगलुरु, मेरी तबीयत बहुत खराब है और दुर्भाग्य से मैं बेंगलुरु शो में नहीं आ पाऊंगा, लेकिन पिक्चर खत्म नहीं हुई, बस स्थगित हुई है! मैं आप सभी से 12 सितंबर, शनिवार को सनबर्न यूनियन में मिलूंगा। आपके टिकट नई तारीख के लिए मान्य रहेंगे। आप सभी से मिलने का बेसब्री से इंतजार है!" @sunburnunionbengaluru @unynx.blr।"

नितिन कक्कर ने किया फिल्म का निर्देशन

इमरान हाशमी इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म 'आवारापन 2' की सफलता का आनंद ले रहे हैं, जिसका निर्देशन नितिन कक्कर ने किया है और निर्माण विशेष फिल्म्स ने किया है। इस फिल्म में वो शिवम पंडित के किरदार में वापसी कर रहे हैं, जिनसे एक इंटरपोल अधिकारी अपहृत बच्चों को बचाने में मदद करने के लिए संपर्क करता है। फिल्म में दिशा पटानी ज़ारा के किरदार में और शबाना आज़मी गैंगस्टर क्वीन नफीसा के किरदार में हैं। 

'आवारापन' का सीक्वल है 'आवारापन 2'

इनके अलावा सुविंदर विक्की, विजयंत कोहली और पूरन गब्बी भी फिल्म की कास्ट का हिस्सा हैं। 'आवारापन 2' 2007 में आई फिल्म 'आवारापन' का सीक्वल है, जिसका निर्देशन मोहित सूरी ने किया था। हालांकि मूल फिल्म रिलीज़ के समय बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी, लेकिन बाद में इसे काफी लोकप्रियता मिली। 'तो फिर आओ' जैसे गानों सहित इसका संगीत आज भी लोकप्रिय है। 

(इनपुट: ANI)

ये भी पढ़ें- अंकित बालियान हत्याकांड पर यूपी में सियासी घमासान, अखिलेश के सवालों पर ब्रजेश पाठक का पलटवार
 

Related to this topic: