प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • औरैया: सुबह से छाई कोहरे जैसी धुंध, वाहन चालकों को वाहन चलाने के दौरान जलानी पड़ रही हैड लाईट
  • मेरठ: NAMS अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूद युवक, घायल युवक को अस्पताल के ICU में कराया भर्ती, नीचे गिरने के कारण मरीज के पैरों में आई चोट
  • आगरा: पुलिस चौकी के पीछे एक ही समुदाय के दो पक्षों में हुआ पथराव, मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को किया नियंत्रित, क्षेत्र में बढ़ाई गई सतर्कता
  • प्रयागराज: मौलाना तौकीर रजा की जमानत याचिका पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में आज होगी सुनवाई, बरेली हिंसा मामले में मास्टरमाइंड माना गया है तौकीर रजा
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में UP कैबिनेट की बैठक आज, 27 अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, बैठक में निवेश के क्षेत्र में लिए जा सकते हैं बड़े फैसले
  • लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को पेश करने की सभापति ने दी अनुमति, आर्टिकल 94 के तहत अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, चर्चा के लिए 10 घंटे की समय सीमा
  • लोकसभा में विपक्ष ने वोट चोरी पर जमकर की नारेबाजी, विपक्ष के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित
  • दिल्ली-NCR में लगातार बढ़ रही गर्मी, मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम तापमान 19°C रहेगा
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, TMC विपक्ष को लामबंद करने में जुटी, TMC ने किया कांग्रेस की सहमति का दावा

फराह खान का खुलासा

फराह खान का खुलासा: ‘इंडस्ट्री ने मेरे पति को किया नजरअंदाज’

फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान ने हाल ही में अपने पति शिरीष कुंदर को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

फराह खान का खुलासा ‘इंडस्ट्री ने मेरे पति को किया नजरअंदाज’

सानिया मिर्जा के शो में फराह का खुलासा

फराह खान हाल ही में अपनी करीबी दोस्त और टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के यूट्यूब शो ‘सर्विंग इट अप विद सानिया’ में पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ और इंडस्ट्री के रवैये पर खुलकर बात की। “दोस्तों को सच बोलने से नाराज कर देती हूं”

फराह ने कहा,

 “कभी-कभी मैं अपने दोस्तों को नाराज कर देती हूं क्योंकि मैं हमेशा सच बोलती हूं। अब उम्र के साथ समझ आया है कि हर वक्त सच कहना जरूरी नहीं होता।” उन्होंने बताया कि उनके कुछ दोस्त, खासकर फिल्म इंडस्ट्री वाले, थोड़े नखरेबाज हो गए हैं और हर बात पर रिएक्ट करते हैं।


पति शिरीष के साथ रिश्ते पर खुलकर बोलीं फराह

फराह ने बताया कि जब उन्होंने शिरीष कुंदर से शादी की थी, तो शुरुआत में रिश्ता थोड़ा चुनौतीपूर्ण था। “जब मैं चाहती थी कि वो अपने मन की बात कहें, तो हमारे बीच झगड़े होते थे। लेकिन समय के साथ हमने एक-दूसरे को समझना सीखा।”


लोग मुझसे बात करते थे, मेरे पति से नहीं

फराह ने कहा कि इंडस्ट्री में लोग हमेशा कामयाब व्यक्ति पर ध्यान देते हैं। “लोग सिर्फ मुझसे बात करते थे, शिरीष से नहीं। यह बात मुझे भी बुरी लगती थी और उन्हें भी।” उन्होंने बताया कि ये चीजें उनके पति के लिए थोड़ी मुश्किल हो जाती थीं, लेकिन अब दोनों ने इस स्थिति से ऊपर उठना सीख लिया है। अब हम सिर्फ अपनी शांति चाहते हैं फराह ने कहा,  “हमने तय किया कि अगर किसी से बात करने में सहज महसूस न हो, तो ऐसे लोगों से दूर रहना ही बेहतर है। मैं चाहती हूं कि वो खुश रहें और शांत रहें।”

 

यह भी पढ़े: हमारे प्यारे धरम पाजी जल्द ठीक हों”

https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/subhash-ghai-prays-for-dharmendras-quick-recovery/97481