प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

'लव एंड वॉर' विक्की कौशल लुक आउट

‘लव एंड वॉर’ में विक्की कौशल की पहली झलक आई सामने, सिगरेट पीते दिखे अभिनेता

अभिनेता विक्की कौशल ने संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म 'लव एंड वॉर' में अपने किरदार की पहली झलक पेश की है।

‘लव एंड वॉर’ में विक्की कौशल की पहली झलक आई सामने सिगरेट पीते दिखे अभिनेता

First-look still of Vicky Kaushal smoking in 'Love & War' |

नयी दिल्ली:  अभिनेता विक्की कौशल ने संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म 'लव एंड वॉर' में अपने किरदार की पहली झलक पेश की है।

सिगरेट पीते नजर आए विक्की कौशल

कौशल ने शनिवार को अपने 'इंस्टाग्राम हैंडल' पर यह पोस्ट साझा की, जिसमें अभिनेता सिगरेट पीते नजर आ रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'नजरें मिलेंगी, लेकिन हटेंगी नहीं! संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' 21 जनवरी, 2027 को। सिनेमाघरों में मिलते हैं।'

आलिया और रणबीर भी आएंगे नजर

यह फिल्म 21 जनवरी, 2027 को रिलीज होगी और इसमें कौशल के अलावा आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी नजर आएंगे। निर्माताओं ने भट्ट और कपूर के पोस्टर भी जारी किए हैं। 'लव एंड वॉर' विक्की कौशल और संजय लीला भंसाली की साथ में पहली फिल्म है। इस फिल्म का निर्माण भंसाली अपने प्रोडक्शन हाउस 'भंसाली प्रोडक्शंस' के तहत कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: JSSC-CGL 2023 में कथित अनियमितता, CID ने 3 अभ्यर्थियों को किया गिरफ्तार

Related to this topic: