प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

जाने किस मोड़ पे में फिर जागे पहले प्यार के एहसास

‘पहला प्यार दूसरी बार’ का नया गाना ‘जाने किस मोड़ पे’ रिलीज, दर्शन रावल की आवाज ने जीता दिल

‘पहला प्यार दूसरी बार’ का नया गाना ‘जाने किस मोड़ पे’ रिलीज हो गया है। दर्शन रावल की आवाज, गुरप्रीत सैनी के बोल और रोचक कोहली का संगीत दोस्ती, प्यार और पुरानी यादों को ताजा करता है।

‘पहला प्यार दूसरी बार’ का नया गाना ‘जाने किस मोड़ पे’ रिलीज दर्शन रावल की आवाज ने जीता दिल

Darshan Raval brings nostalgia to Jaane Kis Mod Pe |

'पहला प्यार दूसरी बार' के मेकर्स ने बेसब्री, पुरानी यादों और युवा प्यार के एहसास को समेटने वाले नए गाने 'जाने किस मोड़ पे' को रिलीज़ कर दिया है। गाने को दर्शन रावल ने अपनी आवाज से सजाया है, जबकि गुरप्रीत सैनी ने इसके बोल लिखे हैं। गाना खुद में इन तीनों दोस्तों के सफर को लिए हुए हैं। गाने में उन्हें हम अपने स्कूल रीयूनियन में जाते हुए देख सकते हैं। 

हालांकि उनकी इस ट्रिप के पीछे एक बड़ी वजह है और वो है अपने पहले क्रश से फिर से देखने और उससे मिलने की उम्मीद। यह उनके सफर में अचानक आने वाले बदलाव को दिखाता है और यह भी की किस तरह से वह नहीं जानते कि आने वाला समय के साथ अगला मोड उनके लिए क्या लेकर आ रहा है।

दोस्ती, रोमांस और दूसरी बार प्यार का खूबसूरत एहसास

गाना खुद में  हल्के-फुल्के और यूथफुल साउंड के साथ आता है। यह फिल्म में मौजूद दोस्ती ही नहीं बल्कि उसके साथ रोमांस और जिंदगी में फिर दूसरी बार मौका मिलने जैसी थीम को खूबसूरती से पेश करता है। यह उस एक्साइटमेंट और इंतजार को बखूबी दिखाता है, जब 'पहला प्यार' को 'दूसरी बार' मौका मिलता है।

गाने के बारे में बात करते हुए दर्शन रावल ने कहा है, ""जाने किस मोड़ पे" में  इंतज़ार और उम्मीद का खूबसूरत एहसास है। मुझे इस गाने की ये यूथफुल और याद आने वाले इमोशन बहुत पसंद आए हैं, और मुझे उम्मीद है कि ये लिस्टर्नर को उनकी अपनी कुछ यादों में वापस ले जाएगा। यह  उस जगह और उस इंसान के पास वापस जाने की बात है, जो कभी आपकी जिंदगी का बेहद जरूरी हिस्सा था, और ये सोचने की भी है कि उन्हें दोबारा देखकर किस तरह की फीलिंग महसूस होगी।"

रोचक कोहली ने संगीत में पिरोई प्यार की घबराहट और खुशी

रोचक कोहली कहते हैं, " एक सफर जैसा महसूस होता है 'जाने किस मोड़ पे' गाने में, एक ऐसा एहसास जिसमें आप नहीं जानते कि आखिर में क्या होने वाला है। हम चाहते थे कि संगीत में सालों बाद अपने पहले क्रश से मिलने की एक्साइटमेंट और घबराहट, दोनों का मिला-जुला एहसास महसूस किया जा सके। गाने में दर्शन की आवाज़ प्यार से भरा अपनापन और यूथफुल एनर्जी को साथ लाती है, जबकि गुरप्रीत द्वारा लिखे गए बोल उस इमोशन को खूबसूरती से पूरा करते हैं।"

गुरप्रीत सैनी के बोलों में उम्मीद और युवा प्यार की झलक

लिरिसिस्ट गुरप्रीत सैनी गाने के बारे में बात करते हुए कहते हैं, “'जाने किस मोड़ पे' उम्मीद बनाए रखने और बिना कुछ सोचे, नई जगहों और तरीकों से प्यार पाने के बारे में है। इसीलिए मैंने इसके बोल बहुत ईजी और फ्लो के साथ जाने वाले रखे हैं, ठीक वैसे ही जैसे फिल्म के किरदार हैं, जो एक स्कूल रियूनियन के लिए जा रहे हैं, जिसमें हर किसी के मन में  प्यार की एक उम्मीद है। इस गाने में यूथफुल एनर्जी, फ्रेंडशिप और रोमांस का एक बहुत खूबसूरत मेल है, जिसे रोचक के कंपोज़िशन ने बहुत खूबसूरत तरीके से आकार देते हुए पेश किया है।”

23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

गाना अब टी - सीरीज म्यूजिक पर उपलब्ध है। जिसमें स्पर्श वालिया, अलीशा चोपड़ा, कुणाल वैद, साक्षी वैद्या, तुषार छिब्बर और सरगुन कौर लूथरा नज़र आ रहे  हैं, जो इस फिल्म के साथ अपना डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म 'पहला प्यार दूसरी बार' को लव रंजन और अंकुर गर्ग ने साथ मिलकर को-प्रोड्यूस किया है, फिल्म यूथ, लव और साथ रहने की एक फ्रेश और दिल छू लेने वाली कहानी पेश करने का वादा करती है। यह फिल्म 23 अक्टूबर, 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें: 'तुम मेरे हो' का ट्रेलर रिलीज, गुरमीत चौधरी और ईशा मालविया की जोड़ी मचाएगी धमाल

Related to this topic: