करण जौहर ने आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ का समर्थन करते हुए कहा कि दर्शक ऑनलाइन नकारात्मकता से ऊपर हैं।
मुंबई (महाराष्ट्र)। फिल्म निर्माता करण जौहर ने आलिया भट्ट और शरवरी अभिनीत फिल्म ‘अल्फा’ का बचाव करते हुए लोगों से नकारात्मकता से बचने और फिल्म की सराहना करने की अपील की है।
दर्शकों ने हमेशा सकारात्मक रुख अपनाया
करण जौहर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि ऑनलाइन आलोचना के बीच भी दर्शकों ने हमेशा सकारात्मक रुख अपनाया है और वे “सच्चे योद्धा” हैं। उन्होंने कहा कि थिएटरों में दर्शकों की उपस्थिति यह साबित करती है, कि लोग अभी भी सिनेमा को समर्थन दे रहे हैं।
आलिया भट्ट की स्टार पावर और अभिनय क्षमता की, की सराहना
उन्होंने आगे आलिया भट्ट की स्टार पावर और अभिनय क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि ‘अल्फा’ बड़े पर्दे पर एक मजबूत प्रभाव छोड़ रही है और वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की यह फिल्म थिएटर में बेहतर प्रदर्शन की हकदार है, न कि नकारात्मक टिप्पणियों की।
फिल्म को सिनेमाघरों में जाकर देखें
करण ने लोगों से अपील की, कि वे फिल्म के बारे में नकारात्मकता फैलाने के बजाय इसे सिनेमाघरों में जाकर देखें और सिनेमा के अनुभव का उत्सव मनाएं। शिव रावेल के निर्देशन में बनी ‘अल्फा’ वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला प्रधान फिल्म है, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में बॉबी देओल, अनिल कपूर और ऋतिक रोशन का विशेष कैमियो भी शामिल है।
पहले दिन दुनिया भर में 17.42 करोड़ रुपये की कमाई
मिश्रित समीक्षाओं के बावजूद फिल्म ने पहले दिन दुनिया भर में 17.42 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसमें भारत और विदेशों से प्राप्त राजस्व शामिल है। रिलीज के बाद शरवरी ने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ी बिहाइंड-द-सीन तस्वीरें साझा करते हुए ‘अल्फा डे’ को खास बताया और दर्शकों से फिल्म देखने की अपील की। (ANI)
यह भी पढ़ेंः गायक बिस्मिल को विदेशों से 5 करोड़ रुपये की फिरौती की धमकी, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR