प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

किरदार निभाने की इच्छा के साथ मिले थे रणवीर सिंह

ललित मोदी ने खुलासा किया, उनकी बायोपिक बनाने की तैयारी

उन्होंने कहा, इसकी स्क्रिप्ट अभी लिखी जा रही है। सैकड़ों साक्षात्कार दे चुके हैं। उनके पास स्नेहा रजानी के नेतृत्व में एक पूरी टीम है, जो पहले सोनी चलाती थीं...

ललित मोदी ने खुलासा किया उनकी बायोपिक बनाने की तैयारी

लंदन ( यूके) । आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने खुलासा किया है कि वे फिलहाल अपने जीवन पर आधारित एक बायोपिक पर काम कर रहे हैं।
हालांकि पर्दे पर उनका किरदार निभाने वाले अभिनेता का अभी तक चयन नहीं हुआ है, लेकिन ललित मोदी ने एएनआई को दिए एक साक्षात्कार में बताया कि बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह ने कुछ साल पहले लंदन में उनसे मुलाकात की थी और बायोपिक में उनका किरदार निभाने में गहरी दिलचस्पी दिखाई थी।

बोला, फिल्म की अभी स्क्रिप्ट लिखी जा रही

उन्होंने कहा, इसकी स्क्रिप्ट अभी लिखी जा रही है। सैकड़ों साक्षात्कार दे चुके हैं। उनके पास स्नेहा रजानी के नेतृत्व में एक पूरी टीम है, जो पहले सोनी चलाती थीं... लेकिन अभी वे सिर्फ कहानी की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं। उन्होंने बताया, "रणवीर सिंह उनका किरदार निभाना चाहते हैं। वे उनसे मिले भी थे। वे चाहते हैं कि वे ही यह किरदार निभाएं, बशर्ते उनके पास समय हो। अब वे इतने बड़े स्टार बन चुके हैं। वे रणवीर को नहीं जानते थे, लेकिन दीपिका को बहुत अच्छी तरह से जानते थे। रणवीर ने एक दिन फोन किया कि वे उसे मिलना चाहते हैं। इसके बाद लंदन में ही उसेस मुलाकात हुई थी। 
“रणवीर ने कहा था कि अगर उन्हें अपने जीवन में कोई एक भूमिका निभानी हो, तो वह ललित मोदी की कमिश्नर की भूमिका होगी। उन्होंने धुरंधर में कमाल का काम किया है। अभी स्क्रिप्ट लिखी जा रही है। इसमें बहुत मेहनत लगती है। (एएनआई) 

इसे भी पढ़ेंः  नेतन्याहू से परेशान ट्रंप ने कहा, वह ईरानी सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई से मिलना चाहेंगे

Related to this topic: