प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पाकिस्तानी आरजे ने कैटरीना कैफ से मांगी माफी

पाकिस्तानी आरजे ने कैटरीना कैफ को ‘ट्रोल’ करने पर मांगी माफी

पाकिस्तानी रेडियो जॉकी (आरजे) एजाज वारिस ने अभिनेत्री कैटरीना कैफ के मां बनने के बाद बढ़े वजन को लेकर की गई अपनी टिप्पणी पर माफी मांगी है।

पाकिस्तानी आरजे ने कैटरीना कैफ को ‘ट्रोल’ करने पर मांगी माफी

Pakistani RJ Apologizes to Katrina Kaif |

नयी दिल्ली:  पाकिस्तानी रेडियो जॉकी (आरजे) एजाज वारिस ने अभिनेत्री कैटरीना कैफ के मां बनने के बाद बढ़े वजन को लेकर की गई अपनी टिप्पणी पर माफी मांगी है। वारिस ने कहा कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान द्वारा अभिनेत्री को ‘ट्रोल’ करने वालों की आलोचना किए जाने के बाद उन्होंने अपनी टिप्पणी पर दोबारा विचार किया।

सलमान ने ट्रोल करने वालों की आलोचना की

सलमान ने शनिवार को कैटरीना के रूप-रंग को लेकर उन्हें ट्रोल करने वालों की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था, ‘‘किसी के गर्भवती होने पर आप उसे ट्रोल क्यों करते हैं? गर्भावस्था के बाद हर किसी का वजन बढ़ता है। जब वह फिल्मों में वापस आएंगी तो फिट हो जाएंगी। वह अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहती हैं।’’ कैटरीना कैफ ने नवंबर 2025 में अपने बेटे विहान को जन्म दिया था। वह हाल में अपने पति विक्की कौशल के साथ मुंबई में अंबानी परिवार द्वारा आयोजित गणेश चतुर्थी उत्सव में नजर आई थीं।

कैटरीना के वजन पर की थी टिप्पणी

इस समारोह के वीडियो इंटरनेट पर सामने आने के बाद कुछ लोगों ने कैटरीना को ट्रोल किया। वारिस ने भी अभिनेत्री के वजन पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। आरजे ने कहा- ‘मेरा इरादा बॉडी शेमिंग का नहीं था’ वारिस ने माफी मांगते हुए कहा, ‘‘मैं कैटरीना कैफ से माफी मांगता हूं। सलमान खान ने कल ‘बिग बॉस’ में इसका जिक्र किया, जिसके बाद मैंने अपनी टिप्पणी पर विचार किया और महसूस किया कि मेरी बात से कैटरीना और उनके कई प्रशंसकों को ठेस पहुंची होगी। मेरा इरादा ‘बॉडी शेमिंग’ का नहीं था। मैं सलमान खान और उन सभी लोगों से भी माफ़ी मांगता हूं जिन्हें बुरा लगा। कभी-कभी मुंह से गलत शब्द निकल जाते हैं और मुझे अपनी टिप्पणी का सचमुच अफसोस है।’’

बोले- ‘मजाक के लिए कही थी बात’

वारिस ने कहा कि ‘बिग बॉस’ में सलमान की क्लिप देखने के बाद उन्हें लगा कि उन्हें ऐसी बातें नहीं कहनी चाहिए थीं। उन्होंने कहा, ‘‘और क्लिप देखने के बाद, मुझे सच में लगा कि मुझे वो सब बातें नहीं कहनी चाहिए थीं। मैं सलमान और कैटरीना का प्रशंसक हूं लेकिन पता नहीं किस जोश में मैंने रिकॉर्डिंग में वो बातें कह दीं। मैंने बस वीडियो 'हुक' (लोगों का ध्यान आकर्षित करने) के लिए थोड़ा मजाक किया था, लेकिन मेरी बातों से बहुत से लोगों को दुख पहुंचा है।’’

ये भी पढ़ें: सीएम धामी का सख्त एक्शन: ज्योलीकोट में दूषित पानी की आपूर्ति पर छह इंजीनियर निलंबित

Related to this topic: