प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

योगी देंगे 3,567 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र

योगी आदित्यनाथ 3,567 नवचयनित अभ्यर्थियों को देंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षकों की होगी नई तैनाती

लखनऊ में 22 सितंबर को सीएम योगी आदित्यनाथ 3,567 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देंगे। इनमें प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, पीजीटी और टीजीटी शामिल हैं।

योगी आदित्यनाथ 3567 नवचयनित अभ्यर्थियों को देंगे नियुक्ति पत्र शिक्षकों की होगी नई तैनाती

फाइल फोटो |

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार, 22 सितंबर को 3,567 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे।लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को योग्य शिक्षक और कुशल प्रशासक मिलेंगे। चयनित अभ्यर्थियों में 319 प्रधानाचार्य, 258 प्रधानाध्यापक, 618 प्रवक्ता (पीजीटी) तथा 2372 सहायक अध्यापक (टीजीटी) शामिल हैं।

पारदर्शी चयन प्रक्रिया से मिली नियुक्ति

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा पारदर्शी परीक्षा प्रणाली के माध्यम से अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के लिए चयनित इन अभ्यर्थियों को जुपिटर हॉल में आयोजित समारोह में नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी समेत अन्य नेता एवं अधिकारी मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार की आबकारी निर्यात नीति 2026-29 से यूपी में एक्सपोर्ट चेन को मिली नई रफ्तार

Related to this topic: