प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नेशनल अवॉर्ड जीतने पर सुकुमार सम्मानित

सुकुमार ने करियर में जोड़ा एक और बड़ा मुकाम, 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में अवॉर्ड किया अपने नाम

सुप्रसिद्ध निर्देशक सुकुमार को फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' के लिए 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट स्क्रीनप्ले राइटर का पुरस्कार मिला है। जानिए इस ऐतिहासिक जीत और फिल्म की शानदार सफलता के बारे में।

सुकुमार ने करियर में जोड़ा एक और बड़ा मुकाम 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में अवॉर्ड किया अपने नाम

Director Sukumar wins National Award |

भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन फिल्म मेकर्स में से एक सुकुमार, अपनी अलग तरह की स्टोरीटेलिंग, आकर्षित करने वाले स्क्रीनप्ले, और विज़नरी डायरेक्शन के लिए बेहद पसंद किए जाते हैं। उन्होंने 'पुष्पा' फ्रैंचाइज़ी के साथ न सिर्फ एक सिनेमैटिक फिनोमिनन बनाया है, बल्कि इसके साथ उन्होंने दुनिया भर में मौजूद दर्शकों को जोड़ा भी है। कई रिवॉर्ड तोड़ने वाली 'पुष्पा 2: द रूल' न ग्रिपिंग नैरेटिव बल्कि लार्जर-दैन-लाइफ किरदारों, और जबरदस्त एक्ज़िक्यूशन के जरिए भारतीय कमर्शियल सिनेमा के लिए स्टैंडर्ड भी हाई किया है।

बेस्ट स्क्रीनप्ले के लिए नेशनल अवॉर्ड

ऐसे में अपने शानदार सफर में फिल्म मेकर एक और माइलस्टोन जोड़ चुके हैं। जी हां, 'पुष्पा 2' के लिए सुकुमार ने अब 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट स्क्रीनप्ले राइटर अवॉर्ड जीत कर एक बड़ा सम्मान अपने नाम किया है। उनके द्वारा शानदार तरीके से आकार दिए गए स्क्रीनप्ले ने फ्रैंचाइज़ी को एक पॉप कल्चर हिट बनाने में एक अहम रोल निभाया है। इतना ही नहीं उनके साथ, दीपाली नूर और शीतल शर्मा को भी 'पुष्पा 2' के लिए बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

सोशल मीडिया पर जश्न का माहौल

प्रोडक्शन हाउस माइ थ्री मूवी मेकर्स' ने इस शानदार जीत का जश्न मनाते हुए सोशल मीडिया पर 'पुष्पा' की दुनिया को आकार देने वाले विजनरी डायरेक्टर को सम्मानित करते हुए लिखा है: "एक ऐसी कहानी के लिए राष्ट्रीय सम्मान जिसने नए रूल्स लिखे- प्रतिष्ठित 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में #Pushpa2TheRule के लिए 'बेस्ट स्क्रीनप्ले राइटर अवॉर्ड' जीतने पर सुकुमार गरु को बधाई! यह उनकी असाधारण कहानी कहने की कला, दमदार राइटिंग और बेजोड़ सोच का सबूत है, जिसने 'पुष्पा' की दुनिया में जान फूंकी।"

बॉक्स ऑफिस पर तोड़े सभी रिकॉर्ड्स

'पुष्पा 2: द रूल' ने अपनी रिलीज़ के साथ दुनियाभर में धूम मचा दी थी। बॉक्स ऑफिस पर अपना दम दिखाते हुए फिल्म ने सिर्फ हिंदी में ₹800 करोड़ और वर्ल्डवाइड लगभग ₹1800 करोड़ का शानदार कलेक्शन अपने नाम किया। यह अपनी रिलीज के समय सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बनकर भारत की सबसे बड़ी बन गई। इस तरह से इसने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया, जिसे आज तक कोई भी फिल्म पार नहीं कर पाई है।

ग्लोबल फिनोमिनन बनी 'पुष्पा' फ्रैंचाइजी

कहना गलत नहीं होगा कि अपनी अनोखी तरह की स्टोरीटेलिंग और पावरफुल स्क्रीनप्ले के साथ, सुकुमार ने 'पुष्पा' को एक नेशनवाइड और ग्लोबल फिनोमिनन में बदल दिया। उनके अलग तरह के विज़न ने कमर्शियल सिनेमा को फिर से परिभाषित किया है, और इस तरह से उन्होंने फ्रैंचाइज़ी को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े हिट फिल्मों में से एक बना दिया। इस सफलता के बाद, फैंस बेसब्री से उनके डायरेक्शन में बनने वाली अगली फिल्म का इंतज़ार कर रहे हैं और एक और उन्हें ऐसी ही यादगार सिनेमाई एक्सपीरियंस की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: क्रिएशिया और एंडेमोल शाइन इंडिया का 'मास्टरशेफ एशिया' आज से, मकाओ में होगा शानदार कुकिंग मुकाबला

Related to this topic: