प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नरसिंहपुर में आदिवासी समाज का शक्ति प्रदर्शन

नरसिंहपुर में आदिवासी समाज का शक्ति प्रदर्शन, अत्याचार के खिलाफ उठाई आवाज

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी में आदिवासी समाज के लोगों ने अत्याचार, उत्पीड़न और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस आंदोलन में नरसिंहपुर सहित कई जिलों के लोग शामिल हुए।

नरसिंहपुर में आदिवासी समाज का शक्ति प्रदर्शन अत्याचार के खिलाफ उठाई आवाज

नरसिंहपुर में आदिवासी समाज का शक्ति प्रदर्शन |

मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर जिले के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले आदिवासी समाज के सदस्यों ने मुंगवानी थाना क्षेत्र में बड़ा आंदोलन आयोजित करते हुए स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को जिला अधिकारियों के नाम 6 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है। इसके साथ ही आदिवासी समाज के सदस्यों पर अत्याचार करने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है ।

6 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले के ग्राम मुंगवानी में नरसिंहपुर सहित कई जिलों से आदिवासी समाज के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हुए जिनके द्वारा आदिवासी समाज में लोगों के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर जमकर प्रदर्शन करते हुए आंदोलन किया और प्रशासनिक अधिकारियों को एक 6 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है, जिसमें लिखा गया है कि आदिवासी समाज के खिलाफ हिंसा पर पूर्ण रोक होना चाहिए, उत्पीड़न, मारपीट व सामाजिक भेदभाव का अंत, थ्वारी में सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार पन्द्रे के घर पर जा कर मारपीट करने वाले सभी गुंडों की अवैध सम्पत्ति पर बुलडोजर की कार्यवाही करते हुए कठोरतम सजा एवं NSA (रासुका) के तहत कार्यवाही करने कि मांग की गई। वहीं, ग्राम पटनिया में शासकीय भूमि में अवैध कब्जा करने वाले व्यक्ति पर कार्यवाही व अवैध शराब एवं सट्टा पर रोक लगाने कि भी मांग करते हुए आदिवासी समाज ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है।

ये भी पढ़ें- प्रतापगढ़ में 70 लाख की MDMA बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
 

Related to this topic: