प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पेद्दी शूटिंग में घायल रामचरण, आंख पास खून

‘पेद्दी’ की शूटिंग में घायल हुए रामचरण, आंख के पास बहा खून

साउथ सुपरस्टार रामचरण की आने वाली फिल्म ‘पेद्दी’ को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। फिल्म में उनके लुक और फिटनेस की खूब चर्चा हो रही है।

‘पेद्दी’ की शूटिंग में घायल हुए रामचरण आंख के पास बहा खून

Ram Charan Fans |

फिल्म के लिए सीखी कुश्ती और मल्लखंब

राकेश उडियार ने बताया कि इस फिल्म के लिए रामचरण ने अलग तरह की ट्रेनिंग ली। उन्होंने कुश्ती सीखी, साथ ही सूर्य नमस्कार, दंड-बैठक, पुल-अप्स और रस्सी की एक्सरसाइज भी की। इसके अलावा उन्होंने मल्लखंब की भी प्रैक्टिस की, जो काफी कठिन मानी जाती है।

तीन अलग-अलग लुक में नजर आएंगे रामचरण

फिल्म में रामचरण तीन अलग-अलग फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन में दिखाई देंगे। उनके तीसरे लुक को अभी पूरी तरह छुपाकर रखा गया है, जिसे मेकर्स सरप्राइज के तौर पर दिखाना चाहते हैं।

शाकाहारी डाइट के साथ मुश्किल ट्रेनिंग

ट्रेनिंग के दौरान रामचरण पूरी तरह शाकाहारी रहे। ऐसे में उन्हें पर्याप्त प्रोटीन मिलना थोड़ा मुश्किल था। इसके बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत की और अखाड़े जैसी ट्रेनिंग को पूरी लगन से पूरा किया।

कैलोरी डेफिसिट और खास डाइट प्लान

राकेश ने बताया कि रामचरण के लिए 1800 से 2500 कैलोरी का डाइट प्लान बनाया गया था। इसमें कार्ब साइकिलिंग अपनाई गई, यानी कुछ दिन कम कार्ब और कुछ दिन ज्यादा कार्ब। शुरुआत में उन्हें लीन लुक देने के लिए करीब 4-5 महीने तक कैलोरी डेफिसिट डाइट पर रखा गया।

‘आरआरआर’ से अलग रही तैयारी

इससे पहले RRR के लिए भी राकेश ने ही रामचरण को ट्रेनिंग दी थी। उस फिल्म में उनका किरदार एक पुलिस ऑफिसर का था, इसलिए बॉडी भी उसी हिसाब से बनाई गई थी। लेकिन ‘पेद्दी’ में उनका रोल एक स्पोर्ट्स पर्सन का है, इसलिए ट्रेनिंग पूरी तरह अलग रही।

शूटिंग के दौरान हुआ हादसा

फिल्म की शूटिंग के दौरान एक एक्शन सीन में हादसा हो गया। सीन करते समय एक कलाकार का कंधा फिसलकर रामचरण की आंख के पास लग गया। शुरुआत में चोट मामूली लगी, लेकिन बाद में पता चला कि वहां से खून बह रहा था और उन्हें टांके भी लग सकते थे।

दर्द के बावजूद काम जारी रखा

चोट लगने के बावजूद रामचरण ने काम नहीं रोका। अगले ही दिन वह समय पर सेट पर पहुंच गए। उनकी यही लगन और प्रोफेशनलिज्म उन्हें खास बनाता है।

यह भी पढ़े: आमिर बोले- गौरी संग जिंदगी पूरी लगी

https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/aamir-on-gauri-life-feels-complete-now/180737

Related to this topic: