प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सलमान का 'मातृभूमि' लुक आया सामने

'मातृभूमि' से सलमान खान का दमदार नया लुक आया सामने, फिल्म को लेकर बढ़ी फैंस की उत्सुकता

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' से अपना नया लुक साझा कर प्रशंसकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

मातृभूमि से सलमान खान का दमदार नया लुक आया सामने फिल्म को लेकर बढ़ी फैंस की उत्सुकता

Salman’s New Look From ‘Matribhumi’ Unveiled |

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' से अपना नया लुक साझा कर प्रशंसकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ी एक नई तस्वीर पोस्ट की, जिसे फैंस का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर प्रकृति के बीच आराम करते हुए अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें उनका दमदार फिट लुक नजर आ रहा है। तस्वीर के साथ उन्होंने सिर्फ एक शब्द "मातृभूमि" लिखकर फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ा दिया।

CBFC को लेकर फैली अफवाहों पर दिया जवाब

हाल ही में सलमान खान फिल्म्स ने उन खबरों का खंडन किया, जिनमें दावा किया गया था कि फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से प्रमाणन संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रोडक्शन हाउस ने इन खबरों को पूरी तरह झूठा और निराधार बताया। प्रोडक्शन हाउस ने स्पष्ट किया कि फिल्म को अभी तक प्रमाणन के लिए CBFC के पास भेजा ही नहीं गया है। ऐसे में सेंसर बोर्ड की आपत्तियों या प्रमाणन में देरी की खबरों का कोई आधार नहीं है।

सलमा खान कर रही हैं निर्माण

'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का निर्माण सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान कर रही हैं। फिल्म का निर्देशन अपूर्वा लखिया ने किया है, जबकि चित्रांगदा सिंह इसमें अहम भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म का शुरुआती नाम 'बैटल ऑफ गलवान' रखा गया था, जिसे बाद में बदलकर 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' कर दिया गया। फिल्म वर्ष 2020 में भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच हुए गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है।

नई रिलीज डेट का इंतजार

फिल्म पहले अप्रैल 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी रिलीज टाल दी गई। फिलहाल निर्माता-निर्देशकों ने नई रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है।

(एएनआई)

यह भी पढ़े: 'सतलुज' को OTT से हटाने पर कुणाल कामरा ने CBFC पर उठाए सवाल

Related to this topic: