प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

लॉकअप 2 में शिल्पा शिंदे की एंट्री

लॉक अप सीजन 2' में शिल्पा शिंदे की धमाकेदार वाइल्डकार्ड एंट्री, शो में बढ़ेगा नया ड्रामा

अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने रविवार को लॉक अप सीजन 2 में पहली वाइल्डकार्ड प्रतियोगी के रूप में एंट्री कर ली। उनकी एंट्री के साथ ही शो में नए ड्रामे और रोमांच की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

लॉक अप सीजन 2 में शिल्पा शिंदे की धमाकेदार वाइल्डकार्ड एंट्री शो में बढ़ेगा नया ड्रामा

Shilpa Shinde Wildcard Entry in Lock Upp 2 |

मुंबई (महाराष्ट्र)। अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने रविवार को लॉक अप सीजन 2 में पहली वाइल्डकार्ड प्रतियोगी के रूप में एंट्री कर ली। उनकी एंट्री के साथ ही शो में नए ड्रामे और रोमांच की उम्मीदें बढ़ गई हैं। जब दर्शकों को लगा कि शो का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है, तभी निर्माताओं ने शिल्पा शिंदे की वाइल्डकार्ड एंट्री की घोषणा कर सभी को चौंका दिया। शो को रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट कर रहे हैं।

प्रोमो में दिखा शिल्पा का दमदार अंदाज

निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक प्रोमो वीडियो जारी किया, जिसमें शिल्पा शिंदे आत्मविश्वास से कहती नजर आती हैं, "सुना है सब लोग अंदर अपनी-अपनी गद्दी जमाए बैठे हैं, लेकिन उन्हें कह दो कि जब तक कोई बाहर का अंदर कदम नहीं रखता, तब तक ही उनका राज चलता रहेगा।"

हालिया बयान को लेकर भी रहीं चर्चा में

शिल्पा शिंदे हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट में दिए गए अपने बयान को लेकर सुर्खियों में रही थीं। बातचीत के दौरान उन्होंने भाबीजी घर पर हैं! छोड़ने के बाद निर्माता संजय कोहली के साथ हुए विवाद और यौन उत्पीड़न की शिकायत का जिक्र किया था।

बयानों के बाद छिड़ी बहस

शिल्पा ने दावा किया कि विवाद के दौरान उन्होंने निर्माता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी और बाद में मामला सुलझने के बाद उन्हें बकाया भुगतान मिल गया। उनके हालिया बयानों के बाद मनोरंजन जगत में व्यापक बहस छिड़ गई और कई लोगों ने उनकी टिप्पणियों की आलोचना की।

शो में हो चुका है पहला एलिमिनेशन

इस बीच, 'लॉक अप सीजन 2' में पहला एलिमिनेशन भी हो चुका है। श्रेष्ठा अय्यर शो से बाहर होने वाली पहली कंटेस्टेंट बनीं, जबकि आकांक्षा चमोला और माधुरी जैन ग्रोवर एलिमिनेशन से बचकर प्रतियोगिता में बनी हुई हैं। 'लॉक अप सीजन 2' का प्रीमियर 27 जून को हुआ था। यह रियलिटी शो शनिवार से बुधवार तक Netflix पर स्ट्रीम किया जा रहा है।

(एएनआई)

यह भी पढ़े: उत्तर प्रदेश चुनाव में उतरेगी एलजेपी (राम विलास), चिराग पासवान बोले- राज्य इकाई तय करेगी सीटों और गठबंधन का फैसला

Related to this topic: