प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

रिहाना के घर बाहर फायरिंग, महिला गिरफ्तार

रिहाना के घर के बाहर चली गोलियां, महिला गिरफ्तार

दुनिया की मशहूर सिंगर Rihanna के घर के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है। यह मामला अमेरिका के Beverly Hills का है, जहां उनके घर के गेट की तरफ एक महिला ने कई राउंड गोलियां चलाईं।

रिहाना के घर के बाहर चली गोलियां महिला गिरफ्तार

Rihanna House |

घर के गेट पर लगीं गोलियां

पुलिस के अनुसार रविवार 8 मार्च को हुई इस घटना में करीब 5 से 7 गोलियां चलाई गईं। गोलियां घर के मुख्य गेट पर लगीं, लेकिन घर के अंदर तक नहीं पहुंचीं। उस समय घर में लोग मौजूद थे, फिर भी किसी को कोई चोट नहीं आई।

पुलिस ने शुरू की तुरंत कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही Los Angeles Police Department ने तुरंत जांच शुरू कर दी। आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया और संदिग्ध वाहन की तलाश की गई।

टेस्ला कार को ट्रैक कर पकड़ी गई आरोपी

पुलिस को जानकारी मिली कि हमलावर एक सफेद Tesla कार में मौके से फरार हुई थी। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी को ट्रैक किया। कुछ समय बाद पास के इलाके में वही कार मिल गई, जिसके बाद 30 साल की एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

मकसद का अभी तक खुलासा नहीं

फिलहाल पुलिस ने महिला की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। साथ ही यह भी साफ नहीं हुआ है कि उसने फायरिंग क्यों की। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच अभी जारी है और जल्द ही और जानकारी सामने आ सकती है।

यह भी पढ़े: एल्विश ने जिया को किया प्रपोज, सच आया सामने

https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/elvish-jiya-proposal-video-truth-revealed/147888

Related to this topic: