प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सिनेमा में 25 साल के राजामौली

एस.एस. राजामौली के सिनेमा में 25 साल पूरे: ‘वाराणसी’ के साथ फिर हैं बॉक्स ऑफिसर पर कमाल दिखाने को तैयार

एस.एस. राजामौली ‘ईगा’ और ‘बाहुबली’ जैसी बड़ी हिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। अब वह अपनी अगली फिल्म ‘वाराणसी’ लेकर आ रहे हैं, जो 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी!

एसएस राजामौली के सिनेमा में 25 साल पूरे ‘वाराणसी’ के साथ फिर हैं बॉक्स ऑफिसर पर कमाल दिखाने को तैयार

Rajamouli completes 25 years in cinema |

आज के समय में एस. एस. राजामौली एक ऐसा नाम हैं, जिन्हें किसी परिचय की जरूरत नहीं है। अपनी अलग तरह की सोच, कहानी कहने के अंदाज और फिल्मों के जरिए उन्होंने इंडियन सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। फिल्ममेकर ने अपने कमाल के विज़न, फिल्ममेकिंग के लिए अपने जुनून और अपने पक्के विश्वास के साथ, अब तक की कुछ सबसे बड़ी हिट फिल्में दी हैं। ऐसे में अब, जब फिल्ममेकर इंडस्ट्री में अपने शानदार 25 साल पूरे कर चुके हैं, तो यह इंडस्ट्री में उनके द्वारा किए गए नए प्रयोग, एंटरटेनमेंट, औरसिनेमैटिक ब्रिलियंस से भरे सफर पर रोशनी डालता है।

तेलुगु सिनेमा से शुरू हुआ शानदार सफर

बिना किसी शक तेलुगु सिनेमा से अपनी शुरुआत करने वाले एस. एस. राजामौली भारत के सबसे जाने माने और पसंद किए जाने वाले फिल्ममेकर्स में से एक हैं।  बता दें कि वह अपने समय के फिल्ममेकर्स से बेहद अलग हैं, उनके कहानी कहने का अंदाज अनोखा है और लार्जर देन लाइफ सिनेमा के लिए उनका विज़न बेमिसाल है। फिल्ममेकर सफल बाहुबली फ्रेंचाइजी के पीछे मौजूद नाम हैं। उनकी इस फिल्म ने न सिर्फ पूरे भारत में हलचल मचाई बल्कि बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए नए बेंचमार्क भी सेट किए।

भारतीय संस्कृति से ग्लोबल सिनेमा तक

भारतीय संस्कृति और मूल्यों को अपनी फिल्मों के जरिए पेश करते हुए राजामौली ने हमेशा दर्शकों से अपना कनेक्शन बनाया है, साथ ही उनके दिलों में अपनी अलग जगह पक्की की है। इतना ही नहीं, भारत से बाहर भी उन्होंने इंडियन सिनेमा को ग्लोबल लेवल तक पहचान दिलाई है, जिससे दुनिया का ध्यान उनकी फिल्मों के जरिए भारत की कहानी कहने की कला, संस्कृति से कमर सिनेमा के बड़े लेवल पर भी गया है।

मेगा-ब्लॉकबस्टर्स से सजी फिल्मोग्राफी

एस. एस. राजामौली की फिल्मोग्राफी की बात करें तो, वह 'बाहुबली' फ्रैंचाइज़ी के अलावा, 'सिम्हाद्री', 'छत्रपति', 'मगधीरा', 'ईगा', 'RRR', 'बाहुबली: द एपिक', और कई ऐसी मेगा-ब्लॉकबस्टर्स से सजी है। अपने एपिक एक्शन ड्रामाज़ और फैंटेसी फ़िल्मों के लिए जाने जाने वाले, वे भारतीय सिनेमा के सबसे प्रोलिफिक और सबसे ज़्यादा पेड डायरेक्टर्स में से एक हैं। राजामौली को कई नेशनल और इंटरनेशनल ऑनर्स मिल चुके हैं, जिनमें न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्किल अवॉर्ड, क्रिटिक्स च्वाइस मूवी अवॉर्ड, दो सैटर्न अवॉर्ड्स, चार नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स, पांच नंदी अवॉर्ड्स, और पांच फिल्मफेयर अवॉर्ड्स शामिल हैं। 2016 में, भारत सरकार ने उन्हें आर्ट के फील्ड में उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया था।

महेश बाबू के साथ अगली फिल्म 'वाराणसी'

अब बात करें एस. एस. राजामौली की अगली बड़ी फिल्म को तो, वह महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन कैसे बड़े स्टार्स के साथ फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर आने के लिए तैयार हैं। फिल्म की पहली झलक मेकर्स ने हाल ही में सामने लाई थी, जिसे देखने के बाद दर्शकों में उत्सुकता अलग लेवल पर पहुंच गई। ‘वाराणसी’ की दुनिया की एक बड़ी झलक दिखाने वाले वीडियो में दर्शकों को फिल्म के दिलचस्प टाइम-ट्रैवल कॉन्सेप्ट और लार्जर देन लाइफ दुनिया से रूबरू कराया गया। फिल्ममेकर ने इसे भारतीय संस्कृति से जुड़ी एक ग्लोबट्रॉटिंग एडवेंचर के तौर पर तैयार किया है, जिसमें क्लासिक एडवेंचर फिल्मों की कहानी और इमोशनल टोन से प्रेरित है।

यह भी पढ़ें: रामायण का पहला पोस्टर आउट: रॉकिंग स्टार यश के दमदार और भव्य 'रावण' अवतार ने खींचा सबका ध्यान

Related to this topic: