प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

भड़के सनी देओल, कैमरा छीना

'तुम्हें कितने पैसे चाहिए?..', भड़के सनी देओल, कैमरा छीना..वीडियो हो रहा वायरल

Sunny Deol :  फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के निधन से उनका परिवार शौक में है और धर्मेंद्र का परिवार मीडिया से भी खासा नाराज है।

तुम्हें कितने पैसे चाहिए भड़के सनी देओल कैमरा छीनावीडियो हो रहा वायरल

'तुम्हें कितने पैसे चाहिए?..', भड़के सनी देओल, कैमरा छीना..वीडियो हो रहा वायरल |

Sunny Deol : फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के निधन से उनका परिवार शौक में है और धर्मेंद्र का परिवार मीडिया से भी खासा नाराज है। यह बात आज यहां एक फिर इस समय देखने को मिली है, जब धर्मेंद्र की अस्थि विसर्जन करने के लिए आए उनके पुत्र सनी देओल की मीडिया कर्मी वीडियो बनाने लगा और इस दौरान सनी को गुस्सा आ गया और उन्होंने मीडिया कर्मी का कैमरा छीन लिया।

इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वाइरल हो रहा है, आज धर्मेंद्र की अस्थियां का विसर्जन करने के लिए उनके दोनों पुत्र समेत परिवार के छह लोग हरिद्वार आए हुए थे और जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमे सनी देओल एक मीडिया कर्मी से कैमरा छीनते हुए दिखाई दे रहे हैं और उससे बोल रहे हैं कि ऐसा मत करो तुम्हें पैसे चाहिए तो ले लो हालांकि दावा यह किया जा रहा है कि यह वीडियो हरिद्वार का है जब सनी देओल अस्थि विसर्जन करने के लिए आये थे।

हालांकि अस्थि विसर्जन के कार्यक्रम को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया था और मीडिया से भी दूरी बनाकर रखा गया था ,आपको बता दे की फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया था  और जब उनका इलाज चल रहा था तब उस दौरान भी सनी देओल ने मीडिया पर गुस्सा निकाला था।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/central-government-removes-requirement-of-pre-installation-of-sanchar-saathi-app/99795

Related to this topic: