प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल का 'बॉर्डर 2' धमाका

बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल का 'बॉर्डर 2' धमाका: तीसरे दिन में कमाए ₹57.20 करोड़

फिल्म 'बॉर्डर 2' के साथ सनी देओल ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि बॉक्स ऑफिस पर उनका जादू आज भी बरकरार है।

बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल का बॉर्डर 2 धमाका तीसरे दिन में कमाए ₹5720 करोड़

Sunny Deol Starrer Smashes Records |

मुंबई। सनी देओल एक बार फिर बॉक्स ऑफिस के 'असली सुल्तान' बनकर उभरे हैं। पर्दे पर जब-जब सनी पाजी सेना की वर्दी पहनकर दहाड़ते हैं, तो थिएटर्स में सीटियों और तालियों का शोर थमने का नाम नहीं लेता। फिल्म 'बॉर्डर 2' के साथ उन्होंने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि बॉक्स ऑफिस पर उनका जादू आज भी बरकरार है। यह फिल्म महज एक सीक्वल नहीं, बल्कि दर्शकों की भावनाओं का सैलाब बनकर सिनेमाघरों में टकरा रही है।

बॉक्स ऑफिस के बड़े रिकॉर्ड्स पर 'बॉर्डर 2' का कब्जा

सनी देओल की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस को किसी युद्ध के मैदान में तब्दील कर दिया है और सनी इसमें एक विजेता की तरह उभर रहे हैं। फिल्म ने अपने पहले वीकेंड की कमाई के मामले में 'छावा' और रणवीर सिंह की 'धुरंधर' जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

रविवार को हुई छप्परफाड़ कमाई

पिछले साल फरवरी में रिलीज हुई 'छावा' ने अपने पहले वीकेंड में 121.43 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि दिसंबर में आई 'धुरंधर' ने 106.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। हालांकि, 'बॉर्डर 2' ने इन दोनों को मात देते हुए शानदार शुरुआत की है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार, फिल्म ने शुक्रवार को 32.10 करोड़ रुपये के साथ दमदार ओपनिंग की और वीकेंड खत्म होने तक इसकी कुल कमाई 129.89 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। सिर्फ रविवार को ही फिल्म ने 57.20 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। उम्मीद जताई जा रही है कि सोमवार को गणतंत्र दिवस की छुट्टी के कारण यह आंकड़े और भी ऊपर जाएंगे।

छोटे शहरों से लेकर मुंबई तक दिखा दर्शकों का जुनून

तरण आदर्श का कहना है कि फिल्म को मिल रहे जबरदस्त जनसमर्थन की वजह से 'मास सर्किट्स' यानी छोटे शहरों और सिंगल स्क्रीन पर कई थिएटर हाउसफुल चल रहे हैं। मुंबई जैसे बड़े शहरों में भी, जहां शुक्रवार को शुरुआत थोड़ी धीमी थी, शनिवार और रविवार को दर्शकों की संख्या में भारी उछाल देखा गया।

1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है फिल्म

यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे भारतीय थल सेना, नौसेना और वायु सेना ने एक एकजुट शक्ति के रूप में युद्ध लड़ा था। यह फिल्म सनी देओल की वर्दी में पर्दे पर वापसी का प्रतीक भी है। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी 'बॉर्डर 2' में वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसका निर्माण गुलशन कुमार और टी-सीरीज ने जेपी दत्ता की जेपी फिल्म्स के साथ मिलकर किया है।

यह भी पढ़ें:  https://www.primenewsnetwork.in/state/speeding-truck-rams-police-bus-in-unchehara-several-personnel-injured/130640

सतना के रामवन पथ गमन मार्ग पर भीषण सड़क हादसा

Related to this topic: