प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

तलाक अफवाहों के बीच सूरज का इंस्टा बंद

तलाक की अफवाहों के बीच सूरज नांबियार ने बंद किया इंस्टाग्राम अकाउंट

मौनी रॉय और सूरज नांबियार के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर अलगाव की चर्चाएं तेज हैं। दोनों के इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो करने से फैंस हैरान हैं।

तलाक की अफवाहों के बीच सूरज नांबियार ने बंद किया इंस्टाग्राम अकाउंट

Mouni Roy News |

इंस्टाग्राम पर नहीं कर रहे फॉलो

यूजर्स ने देखा कि मौनी रॉय की फॉलोइंग लिस्ट में सूरज नांबियार का नाम नहीं दिख रहा है। वहीं सूरज भी मौनी को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते नजर नहीं आए। इसके बाद से ही दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आने लगीं।

मौनी ने हटाईं शादी की तस्वीरें

अफवाहों को और बल तब मिला, जब फैंस ने देखा कि मौनी रॉय के इंस्टाग्राम अकाउंट पर सूरज नांबियार के साथ की तस्वीरें और पोस्ट दिखाई नहीं दे रहीं। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के तलाक की खबरें तेजी से वायरल होने लगीं।

सूरज नांबियार ने डिलीट किया अकाउंट

अब इस मामले में नया मोड़ सामने आया है। खबरों के मुताबिक सूरज नांबियार ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिएक्टिवेट या डिलीट कर दिया है। इसके बाद फैंस के बीच दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा और बढ़ गई है। हालांकि, अभी तक मौनी रॉय या सूरज नांबियार की तरफ से इन खबरों पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़े: रविवार को पुरानी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस जलवा

https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/old-films-rule-sunday-box-office-clash/203511

Related to this topic: