साउथ स्टार विजय की पार्टी TVK ने 108 सीटें जीतने का दावा किया। जीत के बाद अब तृषा कृष्णन के राजनीति में आने की चर्चा तेज हो गई है।
तृषा के राजनीति में आने की चर्चा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीवीके के कुछ नेता चाहते हैं कि तृषा पार्टी से जुड़ें और तिरुचिरापल्ली पूर्वी सीट से उपचुनाव लड़ें। हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
दो सीटों से चुनाव जीते विजय
विजय ने चेन्नई की पेरम्बूर और तिरुचिरापल्ली पूर्वी सीट से चुनाव लड़ा था और दोनों जगह जीत दर्ज की। नियमों के अनुसार, वह केवल एक सीट ही अपने पास रख सकते हैं। इसलिए उन्हें 14 दिनों के भीतर एक सीट छोड़नी होगी।
पेरम्बूर सीट रख सकते हैं विजय
सूत्रों का कहना है कि विजय पेरम्बूर सीट अपने पास रख सकते हैं। यहां उनकी जीत का अंतर ज्यादा रहा और यह इलाका राज्य सचिवालय के भी करीब माना जाता है। अगर वह तिरुचिरापल्ली पूर्वी सीट छोड़ते हैं तो वहां उपचुनाव कराया जाएगा।
सोच-समझकर फैसला लेंगी तृषा
बताया जा रहा है कि तृषा अभी राजनीति में आने को लेकर पूरी तरह तैयार नहीं हैं। उनका कोई राजनीतिक अनुभव नहीं है, इसलिए वह इस फैसले पर गंभीरता से विचार कर रही हैं।
राज्यपाल से मिले विजय
चुनाव में जीत के बाद विजय ने तमिलनाडु के राज्यपाल Rajendra Arlekar से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। ऐसी चर्चाएं भी हैं कि वह जल्द मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढ़े: ‘डार्लिंग डार्लिंग’ डायलॉग कैसे बना हिट
https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/how-darling-darling-dialogue-became-hit/182917