प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: BJP के डेमोग्राफिक बयान पर कांग्रेस MLA काजी निजामुद्दीन ने कहा- 'चुनाव के लिए भ्रामक प्रचार कर रही BJP, इतिहास का हवाला देकर घेरी सत्ताधारी पार्टी'
  • घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रशासन ने घरेलू गैस आपूर्ति समस्या के संबंध में जारी किया नंबर
  • रायबरेली: बाइक सवार छात्रों को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में 2 छात्रों की मौत, 1 छात्रा गंभीर रूप से घायल, घायल छात्रा को अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज जारी
  • आगरा: तेज रफ्तार प्राइवेट बस पलटी, हादसे में करीब 12 लोग घायल, सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल
  • मेरठ: तेज रफ्तार कार का कहर, कार ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, स्कूटी और चालक को 200 मीटर तक घसीटा, पूरी घटना CCTV में कैद
  • ललितपुर: पुलिस ने करीब 1 करोड़ 71 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया, 1 स्कॉर्पियो, 2 मोबाइल और 1 घड़ी बरामद
  • मुरादाबाद: रात में गांव के पास दिखा तेंदुआ, इलाके में फैली दहशत, सूचना के बाद आसपास के गांवों में लोगों से सतर्क रहने की अपील
  • अमेठी: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 50 हजार रुपए का इनामी अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार, व्यापारी को अगवा कर ली थी फिरौती
  • राजस्थान में परिसीमन के बाद जुड़ेंगी 70 नई विधानसभा सीटें, जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन के बाद प्रदेश में विधायकों की संख्या 200 से बढ़कर 270 हो होगी

10 दिवसीय महोत्सव शुरू, महाकाल का विशेष श्रृंगार

10 दिवसीय महोत्सव शुरू, पहले दिन भगवान महाकाल का विशेष श्रृंगार व वस्त्र अर्पित

उज्जैन।विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिवनवरात्रि पर्व की शुरुआत हो रही है। पर्व को 10 दिनों तक श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा।

10 दिवसीय महोत्सव शुरू पहले दिन भगवान महाकाल का विशेष श्रृंगार व वस्त्र अर्पित

Mahakaleshwar Temple |

उज्जैन।विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिवनवरात्रि पर्व की शुरुआत हो रही है। पर्व को 10 दिनों तक श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। पहले दिन भगवान महाकाल को विशेष वस्त्र अर्पित कर भव्य श्रृंगार किया जाएगा।

सुबह कोटेश्वर महादेव का पूजन से शुरूआत

सुबह कोटेश्वर महादेव के पूजन के साथ शिवनवरात्रि महोत्सव का विधिवत शुभारंभ होगा। इसके बाद गर्भगृह में भगवान महाकाल का विशेष अनुष्ठान संपन्न कराया जाएगा। परंपरा के अनुसार, पुजारी धनश्याम शर्मा के नेतृत्व में 11 ब्राह्मणों द्वारा पंचामृत पूजन किया जाएगा।

प्रतिदिन भगवान महाकाल का अलग-अलग स्वरूपों में श्रृंगार

शिवनवरात्रि के दौरान प्रतिदिन भगवान महाकाल का अलग-अलग स्वरूपों में श्रृंगार होगा। इसके साथ ही एकादश-एकादशी रुद्राभिषेक, विशेष आरती और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन किया जाएगा। मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

देश-विदेश से आयेंगे लाखों श्रद्धालु

शिवनवरात्रि पर्व के दौरान देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचते हैं। इसे देखते हुए मंदिर प्रशासन, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। दर्शन व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।शिवनवरात्रि का यह महोत्सव महाशिवरात्रि के दिन विशेष भस्म आरती और महापूजन के साथ अपने चरम पर पहुंचेगा।

यह भी पढ़े: भोपाल एनजेए में 7 फरवरी से राष्ट्रीय सम्मेलन

https://www.primenewsnetwork.in/india/national-conference-from-feb-7-at-nja/132192

Related to this topic: