प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

महाकाल मंदिर में 10 दिन शिव नवरात्रि आयोजन

महाकाल मंदिर में शिव नवरात्रि, 10 दिन चलेगा विशेष आयोजन

उज्जैन।श्री महाकालेश्वर मंदिर में इस वर्ष शिव नवरात्रि पर्व पर 10 दिनों तक श्रद्धा और भक्ति के साथ विभिन्न आयोजन होगा। यह विशेष आयोजन 6 फरवरी से 15 फरवरी तक चलेगा।

महाकाल मंदिर में शिव नवरात्रि 10 दिन चलेगा विशेष आयोजन

Mahakal Temple |

प्रतिदिन अलग-अलग स्वरूप के दर्शन

श्री महाकालेश्वर मंदिर में इस वर्ष शिव नवरात्रि पर्व पर 10 दिनों तक श्रद्धा और भक्ति के साथ विभिन्न आयोजन होगा। यह विशेष आयोजन 6 फरवरी से 15 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान भगवान महाकाल का प्रतिदिन दिव्य और अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा, जिसे देखने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु उज्जैन पहुंचेंगे। महाकाल मंदिर में शिव नवरात्रि मनाने की प्राचीन परंपरा है। इस बार शिव नवरात्रि को महा उत्सव के रूप में आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रतिदिन अलग-अलग स्वरूपों में भगवान महाकाल भक्तों को दर्शन देंगे।

विशेष व्यवस्थाएं, मंदिर प्रशासन ने शुरू की तैयारी

शिव नवरात्रि महापर्व को भव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए मंदिर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनानेभीड़ नियंत्रण, सुरक्षा इंतजाम, स्वच्छता और सुविधाओं को बेहतर करनेको लेकर प्रशासन द्वारा विशेष योजना बनाई गई है।

प्रतिदिन अलग-अलग थीम पर श्रृंगार

10 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में भगवान महाकाल का विशेष श्रृंगार, भस्म आरती और अन्य धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र रहेंगे। मंदिर प्रशासन के अनुसार हर दिन अलग-अलग थीम पर श्रृंगार किया जाएगा।

श्रद्धालुओं में उत्साह

शिव नवरात्रि की घोषणा के साथ ही श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। होटल, धर्मशालाएं और यातायात व्यवस्थाएं भीड़ को देखते हुए पहले से ही सतर्क की जा रही हैं।

यह भी पढ़े: बजट में मप्र को झटका, 7500 करोड़ कम

https://www.primenewsnetwork.in/india/mp-hit-in-union-budget-7500-crore-cut/131609

Related to this topic: