सतना। जिले के नागौद क्षेत्र में बाल विवाह का एक मामला सामने आया, जहां 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की शादी 36 वर्षीय युवक से कराई जा रही थी।
सतना जिले के नागौद क्षेत्र में बाल विवाह का एक मामला सामने आया, जहां 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की शादी 36 वर्षीय युवक से कराई जा रही थी। शादी की रस्में पूरी तैयारी के साथ चल रही थीं और दूल्हा-दुल्हन मंडप में बैठ चुके थे, तभी प्रशासन की सतर्कता से यह विवाह रुकवा दिया गया।
सूजना पर विभाग की टीम पहुंची
सूचना मिलने पर संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पहले परिजनों और दूल्हा पक्ष को समझाइश देकर विवाह रोकने का प्रयास किया, लेकिन दूल्हा टस से मस नहीं हुआ। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को बुलाया गया।
पुलिस ने दी बाल विवाह अधिनियम की जानकारी
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी दी और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद आखिरकार नाबालिग लड़की का विवाह रुकवाया गया। प्रशासन ने लड़की को सुरक्षित किया और परिजनों को भविष्य में इस तरह की गलती न दोहराने की सख्त हिदायत दी।
बाल विवाह कानूनन अपराध
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बाल विवाह कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को भी दी गई है।
यह भी पढ़े: ज्यादा मदद लेने की पूरी तरह से मनाही होगी
https://www.primenewsnetwork.in/state/calcuta-university-rules-help-of-ai/132322