प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • कानपुर: मेयर प्रमिला पांडेय के पुत्र बंटी पांडेय उर्फ अमित का तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल, पिछले साल भी तलवार और फरसे से काटा था केक, अभी तक पुलिस और प्रशासन ने इस मामले में कोई भी सख्त कार्रवाई नहीं की है
  • संभल: असमोली विधानसभा क्षेत्र के दारापुर गांव में आजाद समाज पार्टी का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों लोगों ने SP छोड़ आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ली, पंचायत–विधानसभा चुनाव में जीत का दावा किया
  • इटावा: प्रेम संबंधों के चलते एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की, आरोपी पत्नी वारदात के बाद अपनी नाबालिग बेटी को साथ लेकर प्रेमी संग फरार हो गई, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
  • संभल: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को रौंदा, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
  • यूपी बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- '11 फरवरी को पेश होगा बजट, आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट भी प्रस्तुत होगी, हम यूपी को बीमारूपन से ब्रेकथ्रू स्टेट तक लाए'
  • कानपुर: अस्पताल की लापरवाही से नवजात की मौत का मामला, प्रसव के बाद नवजात बच्ची को वार्मर मशीन में रखा गया, मशीन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, नवजात बच्चा पूरी तरह से झुलसा, बच्चे की मौके पर मौत
  • बस्ती: 2 दिन से लापता दरोगा का मिला शव, नदी में तैरता मिला लापता दरोगा अजय गौड़ का शव, बस्ती जिले के परशुरामपुर थाने में SSI के पद पर तैनात थे दरोगा अजय गौड़
  • संभल: प्रशासन ने काशीराम आवासीय कालोनी में आवासों को मुस्लिम समुदाय के कब्जों से मुक्त कराया, 50 से अधिक आवासों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पिछले 12 साल से किया हुआ था कब्जा
  • हाथरस: सड़क हादसे में 2 साल के मासूम की मौत, आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर किया हंगामा, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की के साथ पथराव भी किया, हालात बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ पर लाठियां बरसाई

चौथा टी20: बुमराह-पांड्या को आराम आज

भारत - न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी-20 मुकाबला आज जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या को मिल सकता है विश्राम

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी-20 मुकाबला आज विशाखापट्टनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी ACA-VDCA स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत शाम 7 बजे होगी, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा।

भारत -  न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी-20 मुकाबला आज जसप्रीत बुमराह हार्दिक पांड्या को मिल सकता है विश्राम

India vs New Zealand 4th T20 |

सीरीज जीत के बाद प्रयोग के मूड में टीम इंडिया

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी-20 मुकाबला आज विशाखापट्टनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी ACA-VDCA स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत शाम 7 बजे होगी, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। तीसरे टी-20 में भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली है। भारत का वाइजैग में रिकॉर्ड शानदार रहा है। यहां टीम इंडिया ने चार में से तीन मुकाबले जीते हैं। गुवाहाटी में ऐतिहासिक जीत के बाद भारत ने पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला अपने नाम कर ली है। ऐसे में शेष दो मुकाबलों को भारतीय टीम अगले हफ्ते शुरू हो रहे टी-20 विश्व कप से पहले अभ्यास और खिलाड़ियों की फॉर्म परखने के अवसर के रूप में देख रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए जसप्रीत बुमराह जैसे प्रमुख गेंदबाजों को विश्राम दिया जा सकता है और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।

हार्दिक पांड्या को मिल सकता है आराम

विशाखापट्टनम में होने वाले चौथे टी-20 से पहले प्लेइंग-11 को लेकर चर्चा तेज हो गई है। चोट और वर्ल्ड कप शेड्यूल को देखते हुए स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को आराम दिया जा सकता है। हार्दिक ने इस सीरीज के तीनों मैच खेले हैं। भले ही उन्होंने बल्लेबाजी कम की हो, लेकिन गेंदबाजी सभी मुकाबलों में की है। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 नजदीक होने के कारण उनका वर्कलोड मैनेजमेंट टीम के लिए अहम मुद्दा बना हुआ है।

स्पिन डिपार्टमेंट में बदलाव संभव

भारत आज के मुकाबले में अपनी स्पिन गेंदबाजी कॉम्बिनेशन में बदलाव कर सकता है। अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती जैसे विकल्प टीम के पास मौजूद हैं। वरुण चक्रवर्ती को पिछले मैच में विश्राम दिया गया था, जबकि पहले दो मैचों में उनकी गेंदबाजी अपेक्षा के अनुरूप नहीं रही। ऐसे में टीम यह तय करेगी कि बिश्नोई को बरकरार रखा जाए या कुलदीप को आराम देकर वरुण की वापसी कराई जाए।

अक्षर पटेल की फिटनेस पर नजर

ऑलराउंडर अक्षर पटेल की फिटनेस भी टीम प्रबंधन के लिए चिंता का विषय है। अंगुली में चोट के कारण वह नागपुर में खेले गए पहले मैच के बाद से मैदान से बाहर हैं। ऐसे में उनका खेलना फिटनेस टेस्ट पर निर्भर करेगा।

संजू सैमसन का खराब फॉर्म बना चिंता

भारतीय टीम की सबसे बड़ी चिंता विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का खराब फॉर्म है। प्रतिभा और तकनीक के बावजूद वह मिले मौकों का फायदा नहीं उठा पाए हैं। तीन मैचों में सैमसन दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके—पहले दो मुकाबलों में 10 और 6 रन बनाने के बाद गुवाहाटी में वह गोल्डन डक पर आउट हो गए। संजू सैमसन की मुश्किलें इसलिए भी बढ़ गई हैं क्योंकि ईशान किशन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। ईशान ओपनर और विकेटकीपर—दोनों भूमिकाओं में सैमसन के प्रतिद्वंद्वी हैं। ऐसे में 31 वर्षीय सैमसन को टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। 

न्यूजीलैंड नई रणनीति के साथ उतर सकता है

मेहमान टीम न्यूजीलैंड की बात करें तो खराब बल्लेबाजी और कमजोर शुरुआत के बाद वह चौथे टी-20 में नई रणनीति के साथ उतर सकती है। टीम ने पारी संभालने के लिए ग्लेन फिलिप्स और कप्तान मिशेल सैंटनर पर भरोसा जताया है। गेंदबाजी में हालांकि न्यूजीलैंड को भारतीय आक्रामक बल्लेबाजी के सामने काफी संघर्ष करना पड़ा है, खासकर मध्य और डेथ ओवरों में।

लॉकी फर्ग्यूसन की वापसी से बढ़ी उम्मीद

ऐसे हालात में तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन की संभावित वापसी न्यूजीलैंड के लिए राहत की खबर हो सकती है। अपनी रफ्तार और सटीक लाइन-लेंथ से वह शुरुआती विकेट दिलाने में माहिर माने जाते हैं। 

संभावित अंतिम एकादश

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, ईशान किशन (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई

न्यूजीलैंड: मिशेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रैसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), जैकब डफी, जैक फाउल्क्स, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, बेवन जैकब्स, डैरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन

यह भी पढ़े: बजट 2026-27 की तैयारी में जुटे 7 अफसर

https://www.primenewsnetwork.in/india/seven-officials-begin-work-on-budget-202627/130765