कटरा स्थित आयुषी ज्वैलर्स की दुकान में 20 नवंबर को हुई 2 करोड़ रुपये की ज्वैलरी की डकैती और हत्या के प्रयास में शामिल 8 आरोपियों को पुलिस ने बिहार,इंदौर,रायसेन,बड़वानी और मंडला से गिरफ्तार कर लिया
छह आरोपी अब भी फरार
मंडला। कटरा स्थित आयुषी ज्वैलर्स की दुकान में 20 नवंबर को हुई 2 करोड़ रुपये की ज्वैलरी की डकैती और हत्या के प्रयास में शामिल 8 आरोपियों को पुलिस ने बिहार, इंदौर, रायसेन, बड़वानी और मंडला से गिरफ्तार कर लिया है। इसमें ज्वेलर्स आयुष का चचेरा भाई अनिल सोनी भी शामिल है।
चचेरे भाई ने ही की मुखबिरी
इसने जलन के चलते मुखबिरी की थी और करीब एक दर्जन अपराधियों के साथ वारदात को अंजाम दिया।
सवा किलोग्राम चांदी बरामद
आरोपियों के कब्जे से सवा किग्रा चांदी बरामद की गई है। वारदात में शामिल छह आरोपी अभी फरार हैं। इनकी तलाश में पुलिस की टीम निकली हुई है।
एसपी ने किया मामले का खुलासा
एसपी रजत सकलेचा ने मंगलवार को मामले का खुलासा किया। बताया, आयुषी के चाचा के बेटे अनिल ने अपने दोस्त रोहित भारतीय को दुकान के माल के संबंध में जानकारी दी।
गिरफ्तार आरोपियों की पूरी सूची
पंकज व लवकुश एक ही गांव के रहने वाले हैं और रिश्तेदार हैं। उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। बिहार के मुजफ्फरपुर से खालिद अंसारी (पिता अली हसन), शशि कुमार (पिता दिनेश कुमार), कृष्ण कुमार उर्फ राम (पिता सुरेंद्र सिंह राजपूत) और बड़वानी के राजपुर से राजेश कुमार, इंदौर से मो. आजहर, राजसेन से लवकुश और मंडला से रोहित भारतीय और अनिल सोनी को गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़े: किसानों की नाराजगी से सीएम प्रोजेक्ट रुका
https://www.primenewsnetwork.in/india/farmers-protest-halts-cms-dream-project/99736