प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • कानपुर: मेयर प्रमिला पांडेय के पुत्र बंटी पांडेय उर्फ अमित का तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल, पिछले साल भी तलवार और फरसे से काटा था केक, अभी तक पुलिस और प्रशासन ने इस मामले में कोई भी सख्त कार्रवाई नहीं की है
  • संभल: असमोली विधानसभा क्षेत्र के दारापुर गांव में आजाद समाज पार्टी का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों लोगों ने SP छोड़ आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ली, पंचायत–विधानसभा चुनाव में जीत का दावा किया
  • इटावा: प्रेम संबंधों के चलते एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की, आरोपी पत्नी वारदात के बाद अपनी नाबालिग बेटी को साथ लेकर प्रेमी संग फरार हो गई, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
  • संभल: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को रौंदा, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
  • यूपी बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- '11 फरवरी को पेश होगा बजट, आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट भी प्रस्तुत होगी, हम यूपी को बीमारूपन से ब्रेकथ्रू स्टेट तक लाए'
  • कानपुर: अस्पताल की लापरवाही से नवजात की मौत का मामला, प्रसव के बाद नवजात बच्ची को वार्मर मशीन में रखा गया, मशीन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, नवजात बच्चा पूरी तरह से झुलसा, बच्चे की मौके पर मौत
  • बस्ती: 2 दिन से लापता दरोगा का मिला शव, नदी में तैरता मिला लापता दरोगा अजय गौड़ का शव, बस्ती जिले के परशुरामपुर थाने में SSI के पद पर तैनात थे दरोगा अजय गौड़
  • संभल: प्रशासन ने काशीराम आवासीय कालोनी में आवासों को मुस्लिम समुदाय के कब्जों से मुक्त कराया, 50 से अधिक आवासों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पिछले 12 साल से किया हुआ था कब्जा
  • हाथरस: सड़क हादसे में 2 साल के मासूम की मौत, आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर किया हंगामा, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की के साथ पथराव भी किया, हालात बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ पर लाठियां बरसाई

संजय गांधी से लेकर अजित पवार...

संजय गांधी से लेकर अजित पवार तक, इन नेताओं की भी प्लेन क्रैश में हुई थी मौत

महाराष्ट्र के बारामती में विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री व एनसीपी नेता अजित पवार का निधन हो गया है।

संजय गांधी से लेकर अजित पवार तक इन नेताओं की भी प्लेन क्रैश में हुई थी मौत

फाइल फोटो |

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के बारामती में विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री व एनसीपी नेता अजित पवार का निधन हो गया है। हालांकि यह पहला मामला नहीं है जब किसी नेता की प्लेन क्रैश में मौत हुई हो। इससे पहले देश के और भी कई मशहूर नेता और मंत्रियों की प्लेन क्रैश में जान जा चुकी है। 

विजय रुपाणी

प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाले सबसे बड़े नामों में एक नाम गुजरात के मुख्यमंत्री रहे विजय रुपाणी का आता है। बीते साल 12 जून को अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक प्लेन क्रैश हो गया था जिसमें सीएम रुपाणी भी सवार थे। यह विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुआ था जो उड़ान भरने के कुछ सेकेंड बाद ही दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे में केवल एक यात्री की जान बच पाई थी।

उर्जा मंत्री ओपी जिंदल और कृषि मंत्री सुरेन्द्र सिंह

हरियाणा के तत्कालीन उर्जा मंत्री ओपी जिंदल और कृषि मंत्री सुरेन्द्र सिंह की 31 मार्च 2005 को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी। यह दुर्घटना सहारनपुर से करीब 40-50 किलोमीटर दूर मेंघी गांव के पास हुआ था जहां उनका हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी के कारण एक गेहूं के खेत में क्रैश हो गया। दोनों नेता एक निजी हेलीकॉप्टर से चंडीगढ़ से दिल्ली जा रहे थे।

माधवराव सिंधिया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माधवराव सिंधिया की मौत भी एक विमान दुर्घटना में हुई थी। यह घटना 30 सितंबर, 2001 को हुई जब वे एक राजनीतिक कार्यक्रम के लिए कानपुर जा रहे थे। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में खराब मौसम के कारण उनका विमान दुर्घटना का शिकार हो गया था।

सीडीएस जनरल बिपिन रावत

भारत के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत की 8 दिसंबर, 2021 को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के कुन्नूर के पास सीडीएस का हेलीकॉप्टर घने कोहरे और खराब मौसम के कारण जंगलों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

वाई एस राजशेखर रेड्डी

आंध्र प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री वाई एस राजशेखर रेड्डी का हेलीकॉप्टर भी 2 सितंबर 2009 को दुर्घटना का शिकार हो गया था। मुख्यमंत्री बेगमपट से नियमित दौरे पर चित्तूर के लिए निकले थे तभी खराब मौसम के कारण उनका हेलिकिॉप्टर अनियंत्रित हो कर पहाड़ी से टकराकर क्रैश हो गया।

जीएमसी बालयोगी

लोकसभा अध्यक्ष और तेलुगु देशम पार्टी के नेता जीएमसी बालयोगी की 3 मार्च 2002 को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी। हादसे के समय वे आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले के भीमावरम से आ रहे थे तभी उनका हेलीकॉप्टर कृष्णा जिले के कैकालूर के निकट दुर्घटनाग्रस्त होकर एक तालाब में गिर गया था।

दोरजी खांडू

अरुणाचल प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री दोरजी खांडू की मृत्यु भी एक बेहद दुखद और रहस्यमयी हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुई थी। यह हादसा 30 अप्रैल 2011 को हुआ जब उनका हेलीकॉप्टर अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में खराब मौसम और घने कोहरे के कारण 'सेला दर्रा' के ऊंचे पहाड़ी इलाके में क्रैश हो गया था। हालांकि उनके निधन की आधिकारिक पुष्टि 4 मई 2011 को हो पाई थी, जब कई दिनों की तलाश के बाद उनका शव मिला। दोरजी खांडू दुर्घटना के समय तवांग से ईटानगर जा रहे थे।

संजय गांधी

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेटे और देश की राजनीति में एक बेहद शक्तिशाली नेता रहे संजय गांधी की मृत्यु भी एक विमान हादसे में हुई थी। यह दुर्घटना 23 जून 1980 को नई दिल्ली के सफ़दरजंग हवाई अड्डे के पास हुई थी। संजय गांधी को उड़ान भरने और विमान से स्टंट करने का बहुत शौक था। उस दिन वे दिल्ली फ्लाइंग क्लब का एक नया विमान उड़ा रहे थे। उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद ही संजय गांधी हवा में कुछ स्टंट दिखाने की कोशिश कर रहे थे, तभी उन्होंने विमान पर से नियंत्रण खो दिया। विमान हवा में गोता खाने लगा और सफ़दरजंग एयरपोर्ट के पास ही अशोक होटल के पीछे रिहायशी इलाके के पास क्रैश हो गया।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/bureaus-special-team-to-probe-baramati-plane-crash/130925

बारामती प्लेन क्रैश की ब्यूरो का विशेष दल करेगा जांच

Related to this topic: