प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ममता के बचाव में उतरे अभिषेक बनर्जी

टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बचाव

कोलकाता में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने अमित शाह को चुनौती देते हुए केंद्र से बंगाल को मिली राशि और वसूले गए टैक्स का पूरा हिसाब सार्वजनिक करने को कहा।

टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बचाव

Abhishek Banerjee |

अमित शाह को दिया चुनौती भरा जवाब

टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चुनौती देते हुए कहा कि वे केंद्र सरकार की ओर से पिछले पांच साल में पश्चिम बंगाल को किसी योजना के तहत कितनी राशि दी गई, उसका पूरा आंकड़ा सार्वजनिक करें। साथ ही यह भी बताएं कि पश्चिम बंगाल से जीएसटी और अन्य टैक्सों के जरिए केंद्र सरकार ने कितनी राशि वसूली है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार का तो रिपोर्ट कार्ड मौजूद है, लेकिन केंद्र सरकार का रिपोर्ट कार्ड कहां है। अमित शाह का पश्चिम बंगाल आना-जाना टीएमसी और उसकी सरकार पर किसी तरह का कोई असर नहीं डालने वाला है।

केंद्र सरकार पर वादे पूरे न करने का आरोप

टीएमसी राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन वे जमीनी स्तर पर पूरे नहीं होते। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य सरकार योजनाओं को लागू करती है, लेकिन केंद्र द्वारा उनकी बकाया राशि नहीं दी जाती। आवास, पानी, शिक्षा समेत कई योजनाओं की राशि अब तक लंबित है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल से साढ़े छह लाख करोड़ रुपये ले चुकी है, लेकिन उसके अनुपात में राज्य को उसका हक नहीं दिया गया।

चुनाव आयोग पर वैध वोटरों के नाम काटने का आरोप

अभिषेक बनर्जी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वैध वोटरों के नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर चुनाव आयोग को लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी के तहत वोटरों की सूची प्रकाशित करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता पहले से ही यह दावा करते रहे हैं कि एक करोड़ से लेकर डेढ़ करोड़ वोटरों के नाम काटे जाएंगे। इससे प्रतीत होता है कि वोटर लिस्ट से नाम काटने का लक्ष्य पहले ही तय कर लिया गया था और चुनाव आयोग उसी दिशा में काम कर रहा है।

मतुआ समुदाय को डराने का आरोप

टीएमसी सांसद ने कहा कि केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर और असीम सरकार मतुआ समुदाय के लोगों को वोटर लिस्ट से नाम काटे जाने का भय दिखा रहे हैं। भाजपा नेता बांग्लादेशी और रोहिंग्या के नाम पर मतदाताओं को डराने का काम कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि चुनाव आयोग स्पष्ट करे कि राज्य में आखिर कितने बांग्लादेशी और कितने रोहिंग्या हैं।

बंगला भाषा और संस्कृति के अपमान का आरोप

अभिषेक बनर्जी ने भाजपा नेताओं पर बंगला भाषा, संस्कृति और पश्चिम बंगाल के महापुरुषों का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार राज्य की पहचान और विरासत को ठेस पहुंचाने का प्रयास कर रही है। टीएमसी राष्ट्रीय महासचिव ने नाजिमाबाद अग्निकांड का जिक्र करते हुए भाजपा नेताओं पर लाशों पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विदेश यात्रा की थी या नहीं। मोमो विक्रेता के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ विदेश यात्रा के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भाजपा इस तरह के विषयों को जानबूझकर राजनीतिक रंग दे रही है।

यह भी पढ़े: यूपी को फार्मा हब बनाने को इंफ्रा विकास

https://www.primenewsnetwork.in/india/infra-push-to-make-up-a-pharma-hub/131423

Related to this topic: