जम्मू-कश्मीर के नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए धमाके पर गृह मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी किया है।
रात 11:20 बजे हुआ विस्फोट
श्रीनगर जम्मू-कश्मीर के नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए धमाके पर गृह मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी किया है। संयुक्त सचिव (जम्मू-कश्मीर प्रभाग) प्रशांत लोखंडे ने बताया कि विस्फोट से पुलिस स्टेशन की इमारत और आसपास की कई संरचनाओं को गंभीर नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच जारी है और किसी भी तरह की अटकलों से बचने की अपील की। लोखंडे के अनुसार, बीती रात करीब 11:20 बजे पुलिस स्टेशन के अंदर यह दुर्भाग्यपूर्ण आकस्मिक विस्फोट हुआ। घटना के समय पुलिस एक महत्वपूर्ण आतंकी मॉड्यूल की जांच कर रही थी।
बरामद विस्फोटक सुरक्षित स्थान पर रखे गए थे
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान विस्फोटक पदार्थों और रसायनों का बड़ा जखीरा बरामद किया गया था, जिसे पुलिस स्टेशन के खुले क्षेत्र में मानक प्रक्रिया के तहत सुरक्षित रूप से रखा गया था।
फॉरेंसिक सैंपलिंग के दौरान हादसा
गृह मंत्रालय के अनुसार, विस्फोटक सामग्री के नमूने फॉरेंसिक जांच के लिए तैयार किए जा रहे थे। इसी प्रक्रिया के दौरान आकस्मिक विस्फोट हो गया, जिससे नुकसान हुआ।
कयासों से बचने की अपील
प्रशांत लोखंडे ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह किसी हमले का मामला नहीं लग रहा, लेकिन स्पष्ट निष्कर्ष जांच के बाद ही सामने आएंगे। उन्होंने किसी भी प्रकार की गलत जानकारी या कयास फैलाने से बचने की सलाह दी।
यह भी पढ़े: रूस–चीन का 99% व्यापार अब युआन और रुबल में
https://www.primenewsnetwork.in/world/99-of-russiachina-trade-is-now-in-yuan-and-ruble/97733