प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

जीत के बाद पीएम मोदी बोले - बिहार के लोगों ने..

Bihar Election Result 2025 : जीत के बाद पीएम मोदी बोले - बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया

पीएम मोदी ने शुक्रवार को कहा कि यह वही बिहार है, जहां कभी माओवादी आतंक हुआ करता था, जहां नक्सल प्रभावित इलाकों में दोपहर 3 बजे मतदान समाप्त हो जाता था..

bihar election result 2025  जीत के बाद पीएम मोदी बोले -  बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया

Bihar Election Result 2025 : जीत के बाद पीएम मोदी बोले - बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया |

Bihar Election Result 2025 : पीएम मोदी ने शुक्रवार को कहा कि यह वही बिहार है, जहां कभी माओवादी आतंक हुआ करता था, जहां नक्सल प्रभावित इलाकों में दोपहर 3 बजे मतदान समाप्त हो जाता था, लेकिन इस बार लोगों ने बिना किसी डर के पूरे जोश और उत्साह के साथ मतदान किया है. एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला है. बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. पीएम मोदी ने दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. 

पीएम मोदी ने कहा कि आप जानते हैं कि जंगलराज के दौरान बिहार में क्या होता था. मतपेटियों को खुलेआम लूटा जाता था, आज उसी बिहार में रिकॉर्ड मतदान हो रहा है.

भारत के लोकतंत्र में विश्वास रखने वालों की जीत

उन्होंने कहा कि आज सिर्फ़ NDA की जीत नहीं हुई है, यह लोकतंत्र में भारत के लोकतंत्र में विश्वास रखने वालों की जीत है. इस चुनाव ने चुनाव आयोग में जनता के विश्वास को और मज़बूत किया है. पिछले कुछ वर्षों में उच्च मतदान प्रतिशत चुनाव आयोग के लिए एक बड़ी उपलब्धि है.

'बिहार में कुछ दलों ने 'MY' तुष्टिकरण का फॉर्मूला बनाया था'

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में कुछ दलों ने 'MY' तुष्टिकरण का फॉर्मूला बनाया था, लेकिन आज की जीत ने एक नया सकारात्मक 'MY' फॉर्मूला दिया है और वो है महिला और युवा. आज बिहार देश के उन राज्यों में है, जहां युवाओं की संख्या सबसे ज़्यादा है और इसमें हर धर्म और जाति के युवा शामिल हैं. उनकी इच्छाओं, आकांक्षाओं और सपनों ने जंगलराज वालों के पुराने 'MY' फॉर्मूले को ध्वस्त कर दिया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, बिहार के लोगों ने विकसित बिहार के लिए मतदान किया है. बिहार के लोगों ने समृद्ध बिहार के लिए मतदान किया है. मैंने चुनाव प्रचार के दौरान बिहार की जनता से रिकॉर्ड मतदान के लिए आग्रह किया था और बिहार के लोगों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, मैंने बिहार के लोगों से NDA को प्रचंड विजय दिलाने का आग्रह किया था, बिहार की जनता ने मेरा ये आग्रह भी माना. बिहार ने 2010 के बाद का सबसे बड़ा जनादेश NDA को दिया है. मैं बहुत विनम्रता से NDA के सभी दलों की ओर से बिहार की महान जनता का आभार व्यक्त करता हूं.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/tej-pratap-yadav-and-tejashwi-yadav-trail-anant-singh-wins-from-mokama/97630

Related to this topic: