प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

अखिलेश यादव बोले - बजट गरीब, किसान और गांव में..

बजट गरीब, किसान और गांव में रहने वाले लोगों के समझ से बाहर : अखिलेश यादव

Union Budget : वित्त मंत्री सीतारमण ने रविवार को संसद में बजट पेश किया. इसमें कई बड़े ऐलान किए गए हैं. बजट में किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए कई बड़े ऐलान किए..

बजट गरीब किसान और गांव में रहने वाले लोगों के समझ से बाहर  अखिलेश यादव

बजट गरीब, किसान और गांव में रहने वाले लोगों के समझ से बाहर : अखिलेश यादव |

Union Budget : वित्त मंत्री सीतारमण ने रविवार को संसद में बजट पेश किया. इसमें कई बड़े ऐलान किए गए हैं. बजट में किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए कई बड़े ऐलान किए. इसी कड़ी में अखिलेश यादव ने कहा कि ये गरीब किसान और गांव में रहने वाले लोगों के समझ से बाहर बजट है. ये बजट गरीब का पेट नहीं भर सकती है. नौकरी रोजगार दिए नहीं. सपने दिखाने वाला बजट है.

कैंसर से पीड़ित लोगों को राहत

निर्मला सीतारमण ने कहा कि "मरीजों, खासकर कैंसर से पीड़ित लोगों को राहत देने के लिए मैं 17 दवाओं पर बेसिक कस्टम ड्यूटी से छूट देने का प्रस्ताव करती हूं. मैं दवाओं, मेडिसिन और खास मेडिकल मकसद के लिए इस्तेमाल होने वाले खाने के पर्सनल इंपोर्ट पर इंपोर्ट ड्यूटी से छूट देने के मकसद से 7 और दुर्लभ बीमारियों को जोड़ने का भी प्रस्ताव करती हूं."

किसानों के लिए हुए ये ऐलान

500 जलाशयों और अमृत सरोवरों के एकीकृत विकास की पहल से मत्स्य पालन क्षेत्र को सुदृढ़ किया जाएगा. पशुपालन क्षेत्र में उद्यमशीलता विकास से रोजगार अवसर प्रदान करना किया जाएगा. कोकोनट प्रोत्साहन योजना उत्पादन को बढ़ाएगी और 1 करोड़ किसानों समेत 3 करोड़ लोगों को सहायता प्रदान की जाएगी. भारतीय काजू और और भारतीय कोको को 2030 तक प्रीमियम गोल्ड ब्रांड बनाया जाएगा. बहु भाषीय एआई टूल से किसानों की उत्पादकता को बढ़ाया जाएगा. विशिष्ट सलाह प्रदान करके किसानों को बेहतर निर्णय लेने में मदद करेगा. उच्च शिक्षा स्टेम संस्थानों में हर जिले में एक छात्रावास की स्थापना की जाएगी. 

युवाओं के लिए ऐलान

राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान की स्थापना की जाएगी. भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में डिजाइन संबंधी शिक्षा और विकास को बढ़ावा मिलेगा. प्रमुख औद्योगिक और लॉजिस्टिक कॉरिडोर के आस - पास 5 यूनिवर्सिटी टॉउनशिप निर्मित की जाएगी. उच्च शिक्षा स्टेम संस्थानों में हर जिले में एक छात्रावास की स्थापना की जाएगी. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/sunetra-pawar-becomes-maharashtra-first-deputy-chief-minister/131364

Related to this topic: