प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • लालकुआं: बिंदुखत्ता राजस्व गांव घोषित करने की मांग को लेकर बिन्दुखत्ता संयुक्त संघर्ष समिति का ऐलान, 18 फरवरी को बड़ा प्रदर्शन, रैली निकालकर विशाल धरना प्रदर्शन की चेतावनी, SDM को सौंपा ज्ञापन
  • देहरादून में भू-माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, गल्ज्वाड़ी में नाले पर बनी 8 मीटर पक्की दीवार ध्वस्त, अवैध प्लॉटिंग और निर्माण गतिविधियों पर लगाई गई रोक
  • झांसी में दो बाइकों की टक्कर के बाद विवाद पर मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, बबीना के स्टेशन रोड की घटना
  • चित्रकूट में बांदा-प्रयागराज हाईवे पर बड़ा हादसा टला, गहरे नाले में गिरी बाइक, राहगीरों ने नाले में उतरकर बचाई 3 युवकों की जान
  • अमेठी: SIR को लेकर SP नेता का बीजेपी पर गंभीर आरोप, कहा- SIR प्रकिया के दौरान सपा का कटवा रहे हैं वोट, मुस्लिम मतदाताओं के भी काटे जा रहे नाम
  • आगराः ट्रांस यमुना में करीब डेढ़ दर्जन युवकों ने किया पथराव, थाने से लौट रही गाड़ी पर किया हमला, 6 दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हमले का वीडियो वायरल
  • झांसी: फेसबुक प्यार में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, ट्रेन वेंडर पति की गोली मारकर हत्या को दिया अंजाम, पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोचा
  • सहारनपुर: कुतुबशेर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में गौकशी का मुख्य आरोपी घायल, आरोपी के पास से अवैध तमंचा, मोटरसाइकिल और नकदी बरामद
  • योगी सरकार का 10वां ऐतिहासिक बजट पेश होगा, वित्त मंत्री पेश करेंगे 2026-27 का बजट, करीब 9 लाख करोड़ का पेश करेंगे बजट

सदन में राहुल गांधी के समर्थन में बोले अखिलेश यादव

'चीन का सवाल बेहद संवेदनशील...', संसद में राहुल गांधी के समर्थन में बोले अखिलेश यादव

Parliament : बजट सत्र चल रहा है. राहुल गांधी लोकसभा में भाषण दे रहे थे. इसी दौरान वे एक मैगजीन में छपी रिपोर्ट के कुछ हिस्से पढ़ने लगे...

चीन का सवाल बेहद संवेदनशील संसद में राहुल गांधी के समर्थन में बोले अखिलेश यादव

'चीन का सवाल बेहद संवेदनशील...', सदन में राहुल गांधी के समर्थन में बोले अखिलेश यादव |

Parliament : बजट सत्र चल रहा है. राहुल गांधी सोमवार को लोकसभा में भाषण दे रहे थे. इसी दौरान वे एक मैगजीन में छपी रिपोर्ट के कुछ हिस्से पढ़ने लगे. इसी बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमित शाह ने उन्हें टोका. स्पीकर भी राहुल गांधी को रोकते नजर आए. अखिलेश यादव संसद में नेता विपक्ष के समर्थन में खड़े हुए. उन्होंने कहा कि अध्यक्ष महोदय चीन का सवाल बेहद संवेदनशील है. 

अखिलेश यादव ने कहा कि "अगर कोई सुझाव ऐसा है, जो देश के हित में है तो मैं समझता हूं कि विपक्ष के नेता को पढ़ देना चाहिए. इतना ही नहीं है. यह बहुत सेंसटिव है. मुझे याद है कि जॉर्ज फर्नांडिस, राम मनोहर लोहिया और नेता हमेशा इस बात को जताते रहे हैं कि हमें हमेशा चीन से सावधान रहना है. अगर चीन से सावधान नहीं रहे तो हमने पहले भी जमीनें गवाई हैं."

संसद में राहुल गांधी मैग्जीन में छपी रिपोर्ट के कुछ हिस्से पढ़ने की कोशिश कर रहे थे. इस रिपोर्ट में पूर्व सैन्य प्रमुख नरवणे की किताब का जिक्र किया गया है. किताब प्रकाशित नहीं हुई है. इस किताब में नरवणे ने भारत और चीन के बीच हुए संघर्ष की बात की है. इस किताब में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पीएम मोदी का भी जिक्र किया गया है.

राहुल गांधी ने संसद के बाहर क्या कहा?

संसद के बाहर राहुल गांधी ने कहा कि "यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है. मैं वही बात हाउस में कह रहा हूं, जो पूर्व आर्मी चीफ की किताब में है. जिसके बारे में एक आर्टिकल में लिखा गया है. मैं यही संसद में बोलना चाह रहा हूं. मैं आर्टिकल को कोट कर रहा हूं, जब चीन हमारे सामने खड़ा था, उस समय क्या हो रहा था? वे मुझे बोलने नहीं दे रहे हैं. वे डरे हुए हैं, क्योंकि अगर यह बात सामने आती है तो नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह की सच्चाई लोगों के सामने आ जाएगी और जब चीन हमारे सामने खड़ा था, आगे बढ़ रहा था, तब 56 इंच के सीने का क्या हुआ?" 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/rahul-gandhi-said-outside-the-parliament-what-happened-to-the-56inch-chest/131632

Related to this topic: