प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पीएम मोदी के बयान पर बोले अखिलेश यादव

'विपक्ष ड्रामा करने वालों को रोकता है...', PM मोदी के बयान पर बोले अखिलेश यादव

PM Modi Statement : समाजवादी पार्टी के प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव ने कहा, विपक्ष कभी ड्रामा नहीं करता. विपक्ष ड्रामा करने वालों को रोकता है.

विपक्ष ड्रामा करने वालों को रोकता है pm मोदी के बयान पर बोले अखिलेश यादव

'विपक्ष ड्रामा करने वालों को रोकता है...', पीएम मोदी के बयान पर बोले अखिलेश यादव |

Akhilesh Yadav : समाजवादी पार्टी के प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा, विपक्ष कभी ड्रामा नहीं करता. विपक्ष ड्रामा करने वालों को रोकता है कि आपने घोषणा पत्र में जो बाते कहीं हैं, उनको पूरा करिए. अखिलेश यादव ने पीएम मोदी के बयान पर हमला बोला. 

'जिन बूथों पर विपक्ष जीता है...'

अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग की जिम्मेदारी बनती है कि वो सभी का वोट बनाए और यह काम हम कर रहे हैं हैं, ताकि हमारे वोट न कटे. हम अपनी वोट बचाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं. उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में जो दिखाई दे रहा है, वो यह है कि भाजपा की रणनीति है कि जिन बूथों पर विपक्ष जीता है, उन बूथों पर सबसे ज्यादा वोट काटे जाएं.

शीतकालीन सत्र से पहले पीएम मोदी का बयान

पीएम मोदी ने कहा कि जो कोई भी ड्रामा करना चाहता है, वह कर सकता है. यहां ड्रामा नहीं, बल्कि डिलीवरी होनी चाहिए. नारों पर नहीं, पॉलिसी पर जोर होना चाहिए. यह सत्र राष्ट्र को प्रगति की ओर ले जाने के प्रयासों में ऊर्जा भरने का काम करेगा. भारत ने लोकतंत्र को जिया है. समय-समय पर लोकतंत्र को ऐसे प्रकट किया है कि लोकतंत्र के प्रति विश्वास और मजबूत हो. बिहार चुनाव में भी मतदान का प्रतिशत लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है.

'कुछ दल पराजय ही नहीं पचा पा रहे'

पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष अपना दायित्व निभाए, ऐसे मजबूत मुद्दे उठाए. पराजय की निराशा से बाहर आए. कुछ दल पराजय ही नहीं पचा पा रहे. मेरा आग्रह है कि शीतकालीन सत्र में पराजय का मैदान नहीं बनने देना है और विजय का अहंकार भी नहीं बनने देना है. जनप्रतिनिधि के रूप में यहां अपने मुद्दों को रखना है. 

 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/india-warns-the-world-against-bio-terrorism/99452

Related to this topic: