प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: मोतीचूर फ्लाईओवर के पास रोडवेज बस, ट्रैक्टर ट्रॉली, स्कॉर्पियो, ट्रक और एक अन्य कार में हुई टक्कर, स्कॉर्पियो के CNG सिलेंडर में ब्लास्ट होने से बस और स्कॉर्पियो में लगी आग, हादसे में 2 लोगों की मौत, कई घायल
  • उत्तराखंड सरकार का बजट सत्र आज से होगा शुरू, गैरसैंण विधानसभा में पेश होगा राज्य का नया बजट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पेश करेंगे 1.11 लाख करोड़ का बजट
  • लखनऊ: 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा निदेशालय पहुंचकर प्रदर्शन किया, प्रदर्शनकारियों ने कहा- 'सरकार की तरफ से अभी तक न्यायालय में पक्ष नहीं रखा गया
  • कानपुर: 'गुप्ता ट्रेडर्स' नाम की फर्जी फर्म बनाकर करीब 2 करोड़ रुपये की GST चोरी करने का मामला, राज्य कर विभाग की विभागीय जांच में हुआ खुलासा, पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी
  • ललितपुर: श्रद्धालुओं से भरी टैक्सी पलटी, हादसे में चालक सहित 8 लोग घायल, सभी घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती, सड़क पर आए कुत्ते को बचाने की कोशिश में हुआ हादसा
  • कानपुर: चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़, बदमाश निसार उर्फ छोटू घायल, शराब ठेके के सेल्समैन के साथ की थी मारपीट, एक बाइक, देशी तमंचा बरामद
  • बलरामपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ FIR दर्ज, BJP के जिलाध्यक्ष की तहरीर पर FIR दर्ज, संगठनों ने मौलाना की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने की दी चेतावनी
  • लखनऊ: मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे अभ्यर्थी, 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में छिड़ा बड़ा आंदोलन, 5 कालिदास मार्ग पर उमड़ेगा न्याय का सैलाब
  • लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में आज बड़ी सेरेमनी, यूपी में निवेश और रोजगार के लिए होंगे कई MoU, फार्मा और कौशल विकास क्षेत्र में बढ़ेगा निवेश

सिलेंडर की कीमतें बढ़ने पर बोले अखिलेश यादव...

'जब जाएंगे भाजपाई, तभी घटेगी महंगाई', सिलेंडर की कीमतें बढ़ने पर बोले अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav : सिलेंडर की कीमतें बढ़ने को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि एलपीजी पर...

जब जाएंगे भाजपाई तभी घटेगी महंगाई सिलेंडर की कीमतें बढ़ने पर बोले अखिलेश यादव

'जब जाएंगे भाजपाई, तभी हटेगी महंगाई', सिलेंडर की कीमतें बढ़ने पर बोले अखिलेश यादव |

Akhilesh Yadav : सिलेंडर की कीमतें बढ़ने को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि एलपीजी पर 60 रुपये बढ़ा दिए गए. ये लोग बहाना बनाते हैं कि परिस्थितियां खराब हैं, इसलिए दाम बढ़े हैं. देशभर में 7 मार्च से सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं. 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हकीकत यह है कि जो चीज एक बार महंगी हो गई, बीजेपी उसे कम नहीं करती. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि जब जाएंगे भाजपाई, तभी घटेगी महंगाई. एक तरफ सरकार भारी-भरकम टैक्स वसूल रही है और दूसरी तरफ महंगाई आसमान छू रही है.

पुलिस अपराधियों से मिली हुई है : अखिलेश यादव

उन्होंने कहा कि कानपुर में पुलिसवालों की कॉल डिटेल निकली तो पता चला कि वे अपराधियों से मिले हुए हैं. हद तो तब हो गई जब खबर आई कि गांजे की तस्करी में भी पुलिस की संलिप्तता है. ये पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो अपनी विदाई से पहले ही घूमने निकल गए हैं. 

रोहित कुमार पांडे ने सपा की ली सदस्यता

पूर्वांचल की राजनीति में मजबूत चेहरा रोहित कुमार पांडे ने सपा की सदस्यता ली. वे लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं. उनके सपा में आने से उम्मीद की जा रही है कि पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी. उनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी शामिल हुए. कार्यकर्ताओं ने बताया कि अखिलेश यादव ने रोहित पांडे, पूर्व डीआईजी राम शरद राम, अंकित सिंह और डीएनएनएस यादव का आभार व्यक्त किया. उन्होने कहा कि समाजवाद के इस परिवार में सबका स्वागत है. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/why-did-india-allow-the-iranian-warship-to-dock/147721

Related to this topic: