ग्वालियर। जिले के घाटीगांव थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सेना का एक जवान के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
नशे वाली कोल्डड्रिंक देकर दुष्कर्म का आरोप
जिले के घाटीगांव थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सेना का एक जवान के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसका दूर का रिश्तेदार है और सेना में पदस्थ है। आरोप है कि आरोपी ने पहले कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, जिससे वह अचेत हो गई। इसके बाद उसे खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया गया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और बाद में शादी से इनकार कर दिया।
पुलिस ने की कार्रवाई
मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। घाटीगांव थाना प्रभारी के अनुसार, मामले की जांच जारी है और पीड़िता के बयान के आधार पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने कहा, जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े: कोलंबिया में विमान हादसा, 17 यात्रियों की मौत
https://www.primenewsnetwork.in/india/plane-crash-in-colombia-17-killed/131011