भोपाल। रविवार को रायसेन रोड पर एक बेहद संवेदनशील घटना सामने आई। एंबुलेंस चालक की लापरवाही से शव को समय पर मोर्चरी तक नहीं पहुंचाया जा सका।
भोपाल में एंबुलेंस चालक के लापता, परिवार नाराज
एंबुलेंस छोड़कर गायब हो गया चालक
भोपाल। रविवार को रायसेन रोड पर एक बेहद संवेदनशील घटना सामने आई। एंबुलेंस चालक की लापरवाही से शव को समय पर मोर्चरी तक नहीं पहुंचाया जा सका। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में घायल युवक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। परिजनों को भरोसा था कि एंबुलेंस आने पर तुरंत शव को आगे की प्रक्रिया के लिए ले जाया जाएगा, मगर एंबुलेंस चालक लगभग एक घंटे तक गायब रहा। इस देर से परिजनों का दुख और गुस्सा दोनों बढ़ गया।
रायसेन रोड के करीब एक बाइक फिसलन गया। इस धटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल पहुँचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ऐसे में शव को मोर्चरी भेजने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने एंबुलेंस को बुलाया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एंबुलेंस चालक अस्पताल आया तो सही पर जरूरी प्रक्रिया पूरी किए बिना ही किसी बहाने फिर से बाहर चला गया और काफी देर तक लौटा ही नहीं। परिजन बार-बार अस्पताल प्रशासन से गुहार लगाते रहे, लेकिन कोई समाधान नहीं मिला।
करीब एक घंटे बाद जब एंबुलेंस चालक वापस लौटा, तब जाकर शव को लेकर मोर्चरी के लिए रवाना किया गया। इस देरी ने मृतक के परिवार को बेहद दुखी और नाराज़ कर दिया। उनका कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही इस कदर बढ़ चुकी है कि मृतकों को भी समय पर सम्मान नहीं मिल पा रहा। परिजनों ने मांग की है कि मामले की जाँच कर चालक पर सख्त कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में किसी अन्य परिवार को ऐसी पीड़ा न झेलनी पड़े।