अमित शाह ने करनाल में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।
करनाल (हरियाणा)। हरियाणा के करनाल में आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर सीधा हमला बोला है।
अमित शाह ने कहा कि देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार भारी जनादेश दिया है। इसके बावजूद राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस संसद को चलने नहीं देती और अराजकता फैलाने में जुटी है।
गृह मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में बहस का सबसे बड़ा मंच संसद है। लेकिन कांग्रेस ने सदन में हंगामा करने और वॉकआउट करने को ही अपनी संस्कृति बना लिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि बीजेपी संसद से लेकर गांव-खेतों तक कांग्रेस का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
वोटर लिस्ट रिवीजन पर बोले सीएम नायब सैनी
इसी जनसभा में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा समय-समय पर किए जाने वाले मतदाता सूची संशोधन (SIR) प्रक्रिया पर कांग्रेस देश भर में झूठ का जाल फैला रही है।
सैनी ने कहा कि एक आम नागरिक का वोट ही लोकतंत्र की असली ताकत है, जो किसान, मजदूर, युवा और महिलाओं की उम्मीदों का प्रतिनिधित्व करता है।
(इनपुट: ANI)
यह भी पढ़ें: अमित शाह ने करनाल में संभाली 'लोकतंत्र बचाओ' पैदल मार्च की कमान, राहुल पर बोला हमला