प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

लोकसभा में तीखी बहस..

राहुल गांधी बोले - मेरा सवाल यह था कि...अमित शाह ने कहा - 'मेरे भाषण का क्रम, वे तय नहीं करेंगे'

Parliament : राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि चलिए मेरी प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बहस करते हैं, बहुत अच्छा विचार है, चलिए बहस करते हैं. अमित शाह जी मैं आपको बहस करने की चुनौती देता हूं.

राहुल गांधी बोले -  मेरा सवाल यह था किअमित शाह ने कहा -  मेरे भाषण का क्रम वे तय नहीं करेंगे

राहुल गांधी बोले - मेरा सवाल यह था कि...अमित शाह ने कहा - 'मेरे भाषण का क्रम, वे तय नहीं करेंगे' |

Parliament : लोकसभा में राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि चलिए मेरी प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बहस करते हैं, बहुत अच्छा विचार है, चलिए बहस करते हैं. अमित शाह जी मैं आपको बहस करने की चुनौती देता हूं. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उनको बीच में टोका. गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अध्यक्ष महोदय, उन्हें मेरा जवाब सुनने के लिए थोड़ा धैर्य रखना चाहिए. मैं हर बात का जवाब दूंगा, लेकिन मेरे भाषण का क्रम वे तय नहीं करेंगे. मैं खुद तय करूंगा. 

 

राहुल गांधी ने कहा कि कल मेरा सवाल यह था कि इतिहास में पहली बार चुनाव आयुक्त को फुल इम्यूनिटी दी गई है. मैं इस फैसले के पीछे का कारण जानना चाहता था. दूसरा, हरियाणा के बारे में उन्होंने (अमित शाह) फर्जी मतदाताओं का एक उदाहरण लिया, लेकिन वहां 19 लाख फर्जी मतदाता हैं. आप हमें बताइए. 

'मैं राहुल गांधी के तीनों क्रॉन्फ्रेंस का जवाब दूंगा'

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, मैं राहुल गांधी के तीनों क्रॉन्फ्रेंस का जवाब दूंगा. एक सादी वाली, एक एटम बम वाली और एक हाइड्रोजन बम वाली हर साल का जवाब दूंगा. 

अमित शाह ने कहा कि हम 2018 में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में हारे, कर्नाटक में भी 2014 के बाद हारे, तेलंगाना में हम जीत नहीं पाए, तमिलनाडु में हम जीत नहीं पाए, बंगाल में भी हम हारे तब तो ये मतदाता सूची बहुत अच्छी होती है तब तो आप नये कपड़े पहनकर शपथ ले लेते हैं.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/amit-shah-counters-rahul-in-lok-sabha/100751

Related to this topic: