प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

IMA नेटकॉन 2025 में बोले अमित शाह..

11 साल में एक समग्र दृष्टिकोण, हेल्थ इकोसिस्टम बनाने का प्रयास किया गया : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को अखिल भारतीय चिकित्सा सम्मेलन 100 IMA NATCON 2025 में हिस्सा लिया. उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया.

11 साल में एक समग्र दृष्टिकोण हेल्थ इकोसिस्टम बनाने का प्रयास किया गया  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

11 साल में एक समग्र दृष्टिकोण : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह |

Amit Shah : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को अखिल भारतीय चिकित्सा सम्मेलन 100 IMA NATCON 2025 में हिस्सा लिया. उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया. अमित शाह ने कहा कि इस 11 साल में एक समग्र दृष्टिकोण के साथ एक बहुत बड़ी हेल्थ इकोसिस्टम बनाने का प्रयास किया गया है. हमने सबसे पहले स्वच्छता मिशन लेकर आए और हर घर में शौचालय बनाने का अभियान चलाया. 

शहर, गांव और कस्बे..

उन्होंने कहा कि अगर शहर, गांव और कस्बे स्वच्छ हो जाते हैं और घर के आस-पास की चीजें स्वच्छ हो जाएंगी तो कई सारी बीमारी पैदा होने से ही रुक जाती है. स्वच्छ भारत मिशन में हमने हर घर में शौचालय बनाने का मिशन पकड़ा और स्वच्छता अभियान में भी हिस्सा लिया गया. इसके बाद फीट इंडिया आया है, आप आदतें सही कर लो तो कई सारे काम सही हो जाते हैं. उसके बाद खेलो इंडिया लेकर आए और योग से स्वस्थ्य निश्चित रूप से अच्छा हुआ है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/sudhanshu-trivedi-spoke-on-sam-pitroda-statement/102681
 

Related to this topic: