प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

किश्तवाड़ में एंटी टेरर ऑपरेशन के दौरान एक...

किश्तवाड़ में एंटी टेरर ऑपरेशन के दौरान एक सेना के हवलदार शहीद

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच चल रही मुठभेड़ में सेना का एक हवलदार शहीद हो गया।

किश्तवाड़ में एंटी टेरर ऑपरेशन के दौरान एक सेना के हवलदार शहीद

Army Havildar martyred during anti-terror operation in Kishtwar |

जम्मू और कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच चल रही मुठभेड़ में सेना का एक हवलदार शहीद हो गया। अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इससे पहले आज इस मुठभेड़ में कम से कम आठ जवान घायल हुए थे।

किश्तवाड़ में रविवार को शुरू हुआ था मुठभेड़

यह मुठभेड़ रविवार को किश्तवाड़ के चतरू इलाके में शुरू हुई, जब सुरक्षा बलों ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर अभियान चलाया। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पुष्टि की है कि फिलहाल अभियान जारी है। एंटी टेरर ऑपरेशन के आगे बढ़ने के साथ सुरक्षा बलों ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है।

सेना के शहीद जवान को दी गई श्रद्धांजली

सेना के "व्हाइट नाइट कोर" नामक हैंडल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' इसकी पुष्टि करते हुए श्रद्धांजली दी। पोस्ट में लिखा गया कि, चतरू के उत्तर-पूर्व में स्थित सोन नार के इलाके में ऑपरेशन त्राशी-I के तहत अभियान जारी है। घेराबंदी और कड़ी कर दी गई है और तलाशी अभियान का दायरा बढ़ा दिया गया है। व्हाइट नाइट कोर के जवान, जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के साथ मिलकर इलाके पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए तैनात हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/atishi-flags-rising-crime-in-delhi-seeks-meeting-amit-shah-on-law-and-order/105540

'AAP' नेता अतिशी ने केंद्रीय गृहमंत्री को लिखा पत्र, दिल्ली में बढ़ते अपराध पर जताई चिंता

Related to this topic: