प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पिता की तीसरी शादी से नाराज़ बेटे ने की हत्या

पिता की तीसरी शादी से नाराज़ बेटा ने की थी सौतेली मां की निर्ममहत्या

मंदसौर। भाजपा पार्षद की पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी के रूप में मृतका के सौतेले बेटे की पहचान की है।

पिता की तीसरी शादी से नाराज़ बेटा ने की थी सौतेली मां की निर्ममहत्या

Political Crime |

मंदसौर। भाजपा पार्षद की पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी के रूप में मृतका के सौतेले बेटे की पहचान की है। पुलिस के अनुसार, पिता की तीसरी शादी से नाराज़ होकर सौतेले बेटे ने कथित तौर पर हत्या की साजिश रची। गुरुवार शाम सार्वजनिक स्थान पर महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

भाजपा पार्षद की पत्नी थी

मृतका की पहचान रुबिना के रूप में हुई है, जो वार्ड नंबर 15 के भाजपा पार्षद शाहिद मेव की पत्नी थीं। पुलिस के मुताबिक, शाहिद मेव के पहली पत्नी से बेटे साहिल ने कथित तौर पर रुबिना की हत्या की योजना बनाई। रुबिना से शाहिद ने लगभग सात महीने पहले विवाह किया था।

रुबीना मायके से लौट रही थी, तब वारदात

पुलिस ने बताया कि रुबिना गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे अपने मायके मदर्पुरा से ऑटो-रिक्शा में किराए के मकान लौट रही थीं। जैसे ही वह अभिनंदन नगर स्थित अपने घर के पास पहुंचीं, तभी अपाचे बाइक पर सवार दो युवकों ने ऑटो को रोक लिया। इनमें से एक युवक ने रुबिना के पेट, सीने और सिर पर कई बार चाकू से वार किया और दोनों मौके से फरार हो गए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और शाहिद मेव रुबिना को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शुरूआत में बिजली गुल होने पर हुई परेशानी

शुरुआती जांच में पुलिस को परेशानी हुई क्योंकि घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे बिजली गुल होने के कारण बंद थे। हालांकि पुलिस ने आसपास के इलाकों के फुटेज खंगाले और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की।

अहम सुराग रूबिना की बेटी से लगा

इस मामले में एक अहम सुराग रुबिना की नाबालिग बेटी के बयान से मिला, जो घटना के समय मौके पर मौजूद थी। पुलिस द्वारा प्राप्त वीडियो बयान में बच्ची ने साहिल और उसके साथी को हमलावर बताया। पुलिस के अनुसार, बच्ची का बयान इस केस में एक महत्वपूर्ण साक्ष्य है।

घर के पास बेटी को आटो में बैठाने रूकी थी

ऑटो चालक सीताबाई डाबी ने पुलिस को बताया कि रुबिना शुक्ला चौक से ऑटो में बैठी थीं। घर के पास रुबिना ने चालक से ऑटो रोकने को कहा ताकि वह अपनी बेटी को ठीक से बैठा सके। उसी समय बाइक पर दो युवक आए और कथित तौर पर बोले, “तुम मान नहीं रही हो”, इसके बाद चाकू से हमला कर फरार हो गए।

परिवार की पृठभूमि जटिल

पुलिस ने यह भी बताया कि परिवार की पृष्ठभूमि जटिल है। रुबिना की चार बार शादी हो चुकी थी और तीसरी शादी से उसके दो नाबालिग बच्चे हैं। वहीं शाहिद मेव की तीन शादियां हो चुकी हैं और पिछली शादियों से कई बच्चे हैं, जिनमें साहिल भी शामिल है।

आरोपियों को कड़ी सजा की मांग

रुबिना के भाई पीरू शाह ने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी अभी नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस ने बताया कि लगातार दबिश दी जा रही है। शाहिद मेव और आरोपी के साथी के पिता से पूछताछ की गई है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और उपलब्ध सबूतों के आधार पर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

यह भी पढ़े: मंडप में 16 की दुल्हन, 36 का दूल्हा

https://www.primenewsnetwork.in/india/16-year-old-bride-36-year-old-groom/132344

 

Related to this topic: