प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • लालकुआं: बिंदुखत्ता राजस्व गांव घोषित करने की मांग को लेकर बिन्दुखत्ता संयुक्त संघर्ष समिति का ऐलान, 18 फरवरी को बड़ा प्रदर्शन, रैली निकालकर विशाल धरना प्रदर्शन की चेतावनी, SDM को सौंपा ज्ञापन
  • देहरादून में भू-माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, गल्ज्वाड़ी में नाले पर बनी 8 मीटर पक्की दीवार ध्वस्त, अवैध प्लॉटिंग और निर्माण गतिविधियों पर लगाई गई रोक
  • झांसी में दो बाइकों की टक्कर के बाद विवाद पर मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, बबीना के स्टेशन रोड की घटना
  • चित्रकूट में बांदा-प्रयागराज हाईवे पर बड़ा हादसा टला, गहरे नाले में गिरी बाइक, राहगीरों ने नाले में उतरकर बचाई 3 युवकों की जान
  • अमेठी: SIR को लेकर SP नेता का बीजेपी पर गंभीर आरोप, कहा- SIR प्रकिया के दौरान सपा का कटवा रहे हैं वोट, मुस्लिम मतदाताओं के भी काटे जा रहे नाम
  • आगराः ट्रांस यमुना में करीब डेढ़ दर्जन युवकों ने किया पथराव, थाने से लौट रही गाड़ी पर किया हमला, 6 दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हमले का वीडियो वायरल
  • झांसी: फेसबुक प्यार में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, ट्रेन वेंडर पति की गोली मारकर हत्या को दिया अंजाम, पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोचा
  • सहारनपुर: कुतुबशेर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में गौकशी का मुख्य आरोपी घायल, आरोपी के पास से अवैध तमंचा, मोटरसाइकिल और नकदी बरामद
  • योगी सरकार का 10वां ऐतिहासिक बजट पेश होगा, वित्त मंत्री पेश करेंगे 2026-27 का बजट, करीब 9 लाख करोड़ का पेश करेंगे बजट

ऑटो सेक्टर में 18% बिक्री उछाल

आटोमोबाइल सेक्टर की नये साल में धमाकेदार शुरूआत, वाहनों की बिक्री 18% बढ़ी

नई दिल्ली। भारतीय बाजार में आटोमोबाइल सेक्टर के लिए नये साल 2026 की शुरुआत धमाकेदार रही है। देश के वाहन सेक्टर में जीएसटी में राहत के बाद से तेजी का दौर जारी है।

आटोमोबाइल सेक्टर की नये साल में धमाकेदार शुरूआत वाहनों की बिक्री 18 बढ़ी

Passenger Vehicles |

नई दिल्ली। भारतीय बाजार में आटोमोबाइल सेक्टर के लिए नये साल 2026 की शुरुआत धमाकेदार रही है। देश के वाहन सेक्टर में जीएसटी में राहत के बाद से तेजी का दौर जारी है। जनवरी 2026 में वाहनों की खुदरा बिक्री में वार्षिक आधार पर 18 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। खास बात ये है कि इस बार भारतीय शहरों से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्रों में रफ्तार देखी गई। यह वृद्धि जीएसटी राहत के अलावा फसलों से कमाई और शादियों के सीजन ने डिमांड की वजह से गांवों में अच्छे नकदी के प्रवाह और माल ढुलाई में लगातार मांग में तेजी के चलते हुई मानी जा रही है।

ग्रामीण बाजार में ऑटो की रफ्तार

आटोमोबाइल डीलर्स के फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार जनवरी में ऑटोमोबाइल रिटेल मार्केट ने जबरदस्त रफ्तार पकड़ी है। इस दौरान पैसेंजर व्हीकल (PV) सेगमेंट में गांवों की ग्रोथ (14.43%) शहरों (2.75%) के मुकाबले करीब 5 गुना ज्यादा रही है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि ये इस बात का संकेत है कि एंट्री-लेवल कारों और एसयूवी की पहुंच अब महानगरों से निकलकर देश के कोने-कोने तक हो गई है। "फाडा" के डाटा के अनुसार, पिछले महीने यात्री वाहनों की बिक्री सात प्रतिशत बढ़कर 5.13 लाख इकाई रही है जो पिछले वर्ष समान महीने में 4.78 लाख इकाई थी। गैर-मेट्रो या ग्रामीण क्षेत्र में यात्री वाहनों की बिक्री में 14.43 प्रतिशत तो शहरी क्षेत्रों में इनकी बिक्री 2.75 प्रतिशत बढ़ी है। 

टू-व्हीलर बिक्री में 21% उछाल

आंकड़ों के अनुसार सिर्फ चौपहिया वाहनों में ही नहीं, टू-व्हीलर रिटेल सेल्स में करीब 21 प्रतिशत ही छलांग देखी गई है। टू व्हीलर की कुल बिक्री ने 18.52 लाख यूनिट्स का आंकड़ा पार किया। दो पहिया सेग्मेंट में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) और आधुनिक स्कूटरों की बढ़ती मांग ने इस ग्रोथ को बूस्ट दिया है। इसी के साथ तिपहिया और वाणिज्यिक वाहनों की खुदरा बिक्री क्रमशः 19 और 15 प्रतिशत बढ़ी है। इसी प्रकार, ट्रैक्टर की खुदरा बिक्री 23 प्रतिशत बढ़र 1.14 लाख इकाई रही है। यही नहीं विकास का पहिया कहे जाने वाले कमर्शियल व्हीकल्स में भी अच्छी खासी ग्रोथ 15 प्रतिशत देखी गई। ट्रैक्टर ने भी 15 प्रतिशत ग्रोथ के साथ रिकॉर्ड बनाया। बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर और खेती-किसानी के लिए अनुकूल नीतयों ने इन सेगमेंट को काफी सपोर्ट किया है। 

यह भी पढ़े: सविता की वापसी? वायरल सच

https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/is-savita-making-a-comeback/140448

 

Related to this topic: