इस्लामाबाद। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में सेना ने दावा किया कि रविवार को अलग-अलग मुठभेड़ों में कम से कम 92 आतंकवादी मारे गए हैं। इस संघर्ष में पाकिस्तान के 15 सैनिकों ने भी अपनी जान गंवाई।
बलूचिस्तान: सेना का दावा, 92 लड़ाके मारे गए
पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में सेना ने दावा किया कि रविवार को अलग-अलग मुठभेड़ों में कम से कम 92 आतंकवादी मारे गए हैं। इस संघर्ष में पाकिस्तान के 15 सैनिकों ने भी अपनी जान गंवाई। 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' ने सेना की मीडिया विंग के हवाले यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को बलूच समूहों से जुड़े आतंकियों ने कई जगहों पर एक साथ हमले किए थे। इसके जवाब में सेना ने यह कार्रवाई शुरू की। सेना का आरोप है कि आतंकियों ने क्वेटा, ग्वादर, पंजगुर और पसनी जैसे इलाकों में शांति बिगाड़ने की कोशिश की थी। सुरक्षा बलों और पुलिस ने हाई अलर्ट पर रहते हुए तुरंत मोर्चा संभाला और आतंकियों की साजिश नाकाम कर दी। सेना ने पूरे बलूचिस्तान में कई जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान तीन आत्मघाती हमलावरों समेत 92 आतंकियों को मार गिराया गया। आतंकियों ने आम लोगों को भी निशाना बनाया। उनके हमलों में महिलाओं, बच्चों और मजदूरों समेत 18 नागरिकों की मौत हो गई। सेना ने बताया कि पंजगुर और हरनाई जिलों में टीटीपी के 41 आतंकी भी मारे गए हैं। पिछले दो दिनों में कुल 133 आतंकी खत्म किए जा चुके हैं।प्रभावित इलाकों में अब भी अभियान चल रहा है। सेना ने कहा है कि इन कायरतापूर्ण हमलों के पीछे शामिल लोगों और उनके मददगारों को कड़ी सजा मिलेगी। नेशनल एक्शन प्लान के तहत आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए यह अभियान पूरी रफ्तार से जारी रहेगा।
यह भी पढ़े: बजट 2026 पर बोले PM मोदी..
https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-spoke-on-budget-2026-new-momentum-to-the-self-reliant-india-campaign/131459