प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बीएड शिक्षक भी कर सकेंगे ब्रिज कोर्स

मान्यता प्राप्त विद्यालयों के बीएड डिग्रीधारी शिक्षक भी कर सकेंगे ब्रिज कोर्स

उत्तर प्रदेश में मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत बीएड डिग्रीधारक प्राथमिक शिक्षक छह माह का ब्रिज कोर्स कर सकेंगे। बीएड डिग्री धारक शिक्षकों को नौकरी में बने रहने के लिए यह कोर्स आवश्यक कर दिया

मान्यता प्राप्त विद्यालयों के बीएड डिग्रीधारी शिक्षक भी कर सकेंगे ब्रिज कोर्स

UP Education News |

बीएड शिक्षकों के लिए राहत भरा फैसला

उत्तर प्रदेश में मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत बीएड डिग्रीधारक प्राथमिक शिक्षक छह माह का ब्रिज कोर्स कर सकेंगे। बीएड डिग्री धारक शिक्षकों को नौकरी में बने रहने के लिए यह कोर्स आवश्यक कर दिया गया है।

32 हजार से अधिक शिक्षकों पर असर

मालूम हो कि उत्तर प्रदेश के परिषदीय और मान्यता प्राप्त प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत लगभग 32,000 बीएड (B.Ed) डिग्रीधारक शिक्षकों के लिए 6 महीने का ब्रिज कोर्स अनिवार्य कर दिया गया है। यह कोर्स पूर्व में नियुक्त बीएड शिक्षकों की नौकरी सुरक्षित करने के लिए एक अनिवार्य 'वन-टाइम अपॉर्चुनिटी' है, जिसके बिना नियुक्ति अमान्य हो सकती है।

अब योगी सरकार ने इस ब्रिज कोर्स के लिए मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत बीएड डिग्रीधारक प्राथमिक शिक्षकों को भी आवेदन की अनुमति दे दी है।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कार्रवाई

सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में, नौकरी में बने रहने के लिए इस कोर्स को पूरा करना आवश्यक है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर प्रदेश में बीएड डिग्रीधारक प्राथमिक शिक्षकों के लिए छह माह का ब्रिज कोर्स कराया जा रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।

20 फरवरी 2026 तक आवेदन

एनआईओएस (NIOS) के माध्यम से आयोजित इस कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक शिक्षक 20 फरवरी तक एनआईओएस के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

ओडीएल मोड में होगा कोर्स

यह ब्रिज कोर्स राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) से ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) मोड में कराया जाएगा। पहले केवल परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के आवेदन लिए जा रहे थे, लेकिन मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों को आ रही दिक्कतों को देखते हुए विभाग ने एनआईओएस से समन्वय कर समाधान निकाला है।

बीएसए को दिए गए निर्देश

बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने सभी बीएसए को निर्देश दिया है कि ऐसे पात्र शिक्षकों के आवेदन सुनिश्चित कराएं। किसी भी समस्या की स्थिति में एनआईओएस से संपर्क किया जा सकता है प्रदेश में ऐसे शिक्षकों की संख्या 40 हजार से अधिक बताई जा रही है।

यह भी पढ़े: बंगाल: फाइनल वोटर लिस्ट 28 फरवरी

https://www.primenewsnetwork.in/india/bengal-final-voter-list-on-feb-28/140205

Related to this topic: