प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

महाशिवरात्रि मेले में मधुमक्खी हमला, 3 घायल

महाशिवरात्रि के मेले में मधुमक्खी का हमला, तीन बच्चे घायल

मधुमक्खी के हमले के कारण चलते झूले को रोका गया, जान जोखिम में डालकर झूले से उतरे लोग

महाशिवरात्रि के मेले में मधुमक्खी का हमला तीन बच्चे घायल

Maha Shivratri Fair |

उज्जैन-नागदा उज्जैन जिले से 55 किलोमीटर दूर नागदा में महाशिवरात्रि का मेला चल रहा है। दरअसल यह मेला चंबल नदी के तट पर स्थित मुक्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर में नगर पालिका द्वारा आयोजित किया जा रहा है। 7 दिवसीय महाशिवरात्रि मेले में मंगलवार शाम करीब 4.30 बजे चलते झूले पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से झूले में बैठे लोगों को जान जोखिम में डालकर नीचे उतरना पड़ा। वहीं झूले के ऊपरी हिस्से में फसे बच्चे मधुमक्खियों के डंक का शिकार हो गए। तीन बच्चों की हालात गंभीर होने पर उन्हें सरकारी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। सवाल यह है कि मेला लगने के पहले नपा और प्रशासन द्वारा कई बार निरीक्षण किया गया, बावजूद उन्होंने मेला क्षेत्र में लगे मधुमक्ख्यों के छत्ते पर ध्यान नहीं दिया। यहीं वजह है कि मेले में अचानक पास के पेड़ से उड़कर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। 

मेले में मधुमक्खी हमला, भगदड़

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम 4.30 बजे मेले में ग्रामीण और शहरी लोगों की भीड़ बनी हुई थी। बड़े झूले में लगभग 25 लोग बैठे हुए थे। चलते झूले के बीच ही अचानक मधुमक्खियों का झुंड झूले के ऊपर हिस्से पर पहुंचा और लोगों को डंक मारना शुरू कर दिया। जिससे झूले में अफरा-तफरी मच गई। कई युवा झूले के रुकते ही ऊपर से जान जोखिम में डालकर नीचे उतरे। वहीं बच्चे झूले में ही फस गए और हाथों से मधुमक्खियों को दूर करने का प्रयास करते रहे, परंतु उन्हें मधुमक्खियों ने कई जगह डंक मार दिए। मधुमक्खियों के हमले से मेले में भी भगदड़ की स्थिति मच गई। लोग बचने के लिए प्लास्टिक की बोरी और टेंट के परदे का सहारा लेते रहे। बाद में बच्चों को झूले से नीचे उतारा गया और बच्चों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। घायलों में गांव बनबनी निवासी उमेश पिता करण सिंह, शिवनारायण पिता हुकूम सिंह और नैतिक पिता हुकूम सिंह शामिल है। इस घटना को लेकर मेला समिति सदस्य व पार्षद प्रकाश जैन ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है । जांच की जा रही है । बच्चों को उपचार दिया जा रहा है जिनकी हालत अब ठीक है।

यह भी पढ़े: प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रॉन ने...

https://www.primenewsnetwork.in/india/modi-and-macron-launch-india-france-innovation-year-2026-in-mumbai/144210

Related to this topic: