प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दिल्ली में बंगाल चुनावी रणनीति पर मंथन

कोलकाता नहीं, दिल्ली में तय हो रही बंगाल की सियासत

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चल रही राजनीतिक जोरआजमाइश की रूपरेखा अब कोलकाता की बजाय दिल्ली में तय हो रही है।

कोलकाता नहीं दिल्ली में तय हो रही बंगाल की सियासत

West Bengal Politics |

दिल्ली में टीएमसी सांसदों की बैठक

पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चल रही राजनीतिक जोरआजमाइश की रूपरेखा अब कोलकाता की बजाय दिल्ली में तय हो रही है। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों ही दल राजधानी दिल्ली में रणनीतिक बैठकें कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली में अपनी पार्टी टीएमसी के सांसदों के साथ अहम बैठक करेंगी। यह बैठक पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी के दिल्ली स्थित आवास पर होगी।

चुनावी रणनीति पर मंथन

टीएमसी सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सांसदों के साथ पार्टी की राजनीतिक स्थिति को अधिक से अधिक मजबूत करने पर चर्चा करेंगी और आगामी चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देंगी।

कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

बैठक में एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग और भाजपा के साथ टकराव, आईपैक से जुड़ा सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामला, बड़ी संख्या में वैध मतदाताओं के नाम काटे जाने का आरोप, केंद्र सरकार द्वारा पश्चिम बंगाल की कथित उपेक्षा और केंद्रीय बजट में राज्य को नजरअंदाज किए जाने जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे।

भाजपा भी दिल्ली में दिखाएगी ताकत

दूसरी ओर भाजपा भी पश्चिम बंगाल को लेकर अपनी रणनीति दिल्ली में ही तैयार कर रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पश्चिम बंगाल के पार्टी सांसदों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

केंद्रीय नेताओं की मौजूदगी

इस बैठक में हरियाणा के भूपेंद्र यादव, बिहार के मंगल पांडे समेत पश्चिम बंगाल के विभिन्न प्रभार संभाल रहे केंद्रीय नेता मौजूद रहेंगे। बैठक पश्चिम बंगाल के सांसद और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार के आवास पर होगी। भाजपा की बैठक में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा चुनाव आयोग के विरोध में उठाए गए कदमों, केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ गतिविधियों के मद्देनजर रणनीति तैयार की जाएगी और पलटवार के उपायों पर चर्चा होगी।

पहले ही ले चुके हैं फीडबैक

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 27 जनवरी को दुर्गापुर में भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी के नेताओं के साथ बैठक कर पश्चिम बंगाल की राजनीतिक स्थिति की जानकारी पहले ही ले चुके हैं।

यह भी पढ़े: यूपी में संपत्ति विवरण न देने पर वेतन रोका

https://www.primenewsnetwork.in/india/up-staff-salary-stopped-over-asset-details/131724

 

Related to this topic: