प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सजायाफ्ता इंजीनियर जेल से भेजती थी मेल

बेंगलुरू में स्कूलों को उड़ाने की धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार

नई दिल्ली। बेंगलुरु पुलिस ने अहमदाबाद सेंट्रल जेल में सजा काट रही एक महिला को शहर भर के स्कूलों में बम की धमकी वाले कई ईमेल भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वह महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।

बेंगलुरू में स्कूलों को उड़ाने की धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार

बेंगलुरू में स्कूलों को उड़ाने की धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार

सजायाफ्ता इंजीनियर जेल से भेजती थी मेल

नई दिल्ली। बेंगलुरु पुलिस ने अहमदाबाद सेंट्रल जेल में सजा काट रही एक महिला को शहर भर के स्कूलों में बम की धमकी वाले कई ईमेल भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वह महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उसने देश के कई बड़े शहरों संस्थानों को भी उड़ने की धमकी भेजने की बात भी कबूल की।
14 जून की रात को बेंगलुरु के एक पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस धमकी के बाद स्कूल की प्रिंसिपल ने पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
इसके बाद बेंगलुरू में इसी तरह के फर्जी बम अलर्ट सामने आने पर, सिटी पुलिस कमिश्नर ने नॉर्थ डिवीजन साइबर क्राइम यूनिट को सभी संबंधित मामलों को अपने हाथ में लेने का निर्देश दिया। जांच के दौरान पुलिस ने एक अप्रत्याशित संदिग्ध को पाया। उसका नाम रेने जोशिल्डा है और वह गुजरात में कैद एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। 
जोशिल्डा को 28 अक्टूबर को बॉडी वारंट पर बेंगलुरु लाया गया था। इस दौरान पुलिस ने उससे पूछताछ की। इस दौरान महिला ने बताया कि उसने न केवल शहर के स्कूलों, बल्कि मैसूर, चेन्नई और गुजरात के संस्थानों को भी बम की धमकी वाले ईमेल भेजने की बात कबूल की।
विस्तृत पूछताछ के बाद जोशील्डा को 31 अक्टूबर को अहमदाबाद सेंट्रल जेल वापस भेज दिया गया, जहां वह अभी भी हिरासत में है।
इस मामले में पुलिस ने बताया कि जोशील्डा को तकनीकी जानकारी होने के कारण उसने गेट कोड ऐप के जरिए बनाए गए वीपीएन और वर्चुअल मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करके कई व्हाट्सएप अकाउंट बनाए और धमकियां देते समय अपने डिजिटल फुटप्रिंट को छुपाया।

यह भी पढ़ेंः

https://www.primenewsnetwork.in/state/amit-shah-in-bettiah-bihar-said-that-the-opposition-will-be-wiped-out-by-11-am/96720

'मतगणना के दिन 11 बजे तक विपक्ष साफ हो जाएगा', बिहार के बेतिया में बोले अमित शाह

Bihar Election : अमित शाह ने कहा कि क्या आप जानना चाहते हैं कि 14 नवंबर को क्या नतीजे होंगे? 14 नवंबर की सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी. सुबह 11 बजे तक लालू और राहुल की पार्टियाँ पूरी तरह ..

वर्ल्ड कप विजेता भारतीय महिला टीम और पीएम मोदी की मुलाकात, खिलाड़ियों से की बात, देखें वीडियो

https://www.primenewsnetwork.in/india/world-cup-winning-indian-women-team-and-pm-modi-met-and-talked-to-the-players/96713

Related to this topic: