कोलकाता के भवानीपुर में भाजपा का झंडा जलाने की घटना पर सियासत गरमा गई। शुभेंदु अधिकारी ने ममता पर निशाना साधा, टीएमसी ने भाजपा पर साजिश का आरोप लगाया।
कोलकाता। कोलकाता के तहत विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर में भाजपा के झंडा जलाए जाने की घटना को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी मुखर हैं तो टीएमसी के नेता अपनी पार्टी का कोई हाथ नहीं होने का तर्क देते हुए घटना के पीछे भाजपा की ही साजिश बता रहे हैं।
भवानीपुर में ममता की हार?
भाजपा और विधानसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी का कहना है कि विधानसभा सीय. भवानीपुर अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सुरक्षित नहीं है। इस बार भवानीपुर सीट से उनकी हार निश्चित है। वे और उनकी पार्टी अपनी हार का अनुमान लगा कर बौखलाई हुई है। टीएमसी के लोग भाजपा का झंडा जितना जलाएंगे और भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला करेंगे, उतना ही भाजपा मजबूत होगी। विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी का कहना है कि पिछले चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विधानसभा सीट नंदीग्राम से हार गई और बाद में भवानीपुर सीट से उपचुनाव में जीत कर विधानसभा पहुंच सकी और अपनी कुर्सी की बचा सकी। इस बार इस सीट से उनका जीतना संभव नहीं है।
यह भी पढ़े: जाइडस की सस्ती कैंसर दवा बिक्री फिलहाल जारी
https://www.primenewsnetwork.in/india/zydus-low-cost-cancer-drug-sale-continues/140439